B20 Summit India : PM मोदी बोले- ग्रीन क्रेडिट को ग्लोबल मूवमेंट बनाएं, चंद्रयान-3 की सफलता को बताया इनोवेशन का उत्सव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (27 अगस्त) को दिल्ली में आयोजित बी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस बार भारत में त्योहारों का सीजन 23 अगस्त से शुरू हो गया है। यह जश्न चंद्रमा पर चंद्रयान के पहुंचने का है। भारत के चंद्र मिशन की सफलता में ISRO ने अहम भूमिका निभाई है। यह उत्सव भारत के विकास को गति देने के लिए है।
150 से ज्यादा देशों को दवाएं कराईं उपलब्ध
पीएम ने आगे कहा कि, यह उत्सव नवप्रवर्तन के बारे में है। यह उत्सव अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की मदद से स्थिरता और समानता लाने के बारे में है। 2-3 साल पहले हम सबसे बड़ी महामारी से गुजर रहे थे। इस महामारी ने हर देश, समाज, बिजनेस सेक्टर और कॉरपोरेट इकाई को एक सबक दिया, सबक यह दिया है कि हमें सबसे ज़्यादा आपसी विश्वास पर निवेश करने की ज़रूरत है। भारत ने आपसी महामारी के दौरान दुनिया पर भरोसा। कोविड के दौरान भारत ने 150 से ज्यादा देशों को दवाएं मुहैया कराईं।पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें
- भारत में हम ग्रीन एनर्जी पर बहुत अधिक बल दे रहे हैं। हमारा प्रयास है कि सोलर एनर्जी के क्षेत्र में जो सफलता भारत को मिली है इसको हम ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में भी दोहराएं। हमारा ग्लोबल सप्लाई में स्पेशल रोल रहेगा।
- हमारी सरकार की गरीबों को समर्थन देने वाली नीतियों के कारण आने वाले सालों में भारत में सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग के लोग होंगे। पिछले पांच साल में 13.5 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं। ये जो न्यू मिडल क्लास है ये भारत की ग्रोथ को मूवमेंटम दे रहा है। आने वाले पांच साल में बहुत बड़ा मिडिल क्लास तैयार होने वाला है।
- पीएम ने क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक ग्लोबल फ्रेमवर्क की जरूरत पर जोर दिया। इसके साथ ही 'एथिकल AI' पर ध्यान देने के लिए कहा।
- जी-20 देशों के बिजनेस 20 डिबेट और डायलॉग का एक वाइब्रेंट फोरम बनकर उभरा है। इस मंच पर हम ग्लोबल चेलैंज के बारे में बात करते हैं तो सस्टेनेबिलिटी बहुत मायने रखती है। सस्टेनेबिलिटी अपने आप में अवसर भी है और बिजनेस मॉडल भी है।




















