Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी : कॉलर बोला- 21 सितंबर को होगा धमाका, बरेली पुलिस ने 8वीं के छात्र को हिरासत में लिया; जानें पूरा मामला

Follow on Google News
राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी : कॉलर बोला-  21 सितंबर को होगा धमाका, बरेली पुलिस ने 8वीं के छात्र को हिरासत में लिया; जानें पूरा मामला
बरेली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। बरेली से लखनऊ कंट्रोल रूम में डॉयल 112 पर किसी ने कॉल कर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद लखनऊ और अयोध्या पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। धमकी देने वाले नंबर को ट्रेस किया गया, तो नंबर बरेली का निकला।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम को राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी वाला फोन उत्तर प्रदेश के बरेली से फतेहगंज पूर्वी के इटौरिया गांव से आया था। धमकी देने वाले की उम्र 14 साल है और वह 8वीं का छात्र है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर बरेली के छात्र को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि छात्र ने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। जब पुलिस ने कॉल पर नाम पता पूछा तो वह डर गया और कॉल काटकर मोबाइल बंद कर लिया था।

कॉल पर कहा- 21 सितंबर को उड़ जाएगा राम मंदिर

छात्र ने लखनऊ कंट्रोल रूम में कॉल कर कहा कि, राम मंदिर 21 सितंबर को उड़ जाएगा। एसपी देहात बरेली मुकेश चंद्र ने बताया कि 19 सितंबर की शाम एक कॉल 112 नंबर पर की गई। जिसके बाद मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया। मोबाइल नंबर बरेली के फतेहगंज पूर्वी के रहने वाले इटौरिया निवासी गिरीश के नाम पर दर्ज है। एसओजी और सर्विलांस टीम रात में ही उसके घर पहुंची। जहां परिवार के लोगों ने बताया कि, शाम के समय मोबाइल बच्चे के पास था। ये भी पढ़ें- 1 जनवरी 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर… गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts