अयोध्यानगर पुलिस ने मोबाइल लुटेरे और वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख का माल बरामद

अयोध्यानगर पुलिस ने मोबाइल लुटेरे और वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख का माल बरामद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। थाना अयोध्यानगर पुलिस ने मोबाइल छिनैती और वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 नाबालिग समेत 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10 चोरी की मोटरसाइकिल और 13 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कुल 23 वारदातों का पर्दाफाश कर करीब 12 लाख रुपए का मसरुका बरामद किया है।

    कैसे गिरफ्त में आए आरोपी

    पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अयोध्या एक्सटेंशन क्षेत्र में कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं। दबिश देकर पुलिस ने 02 विधि विरोधी बालकों को चोरी की स्प्लेंडर बाइक सहित पकड़ा। पूछताछ में उनके अन्य साथी आरोपी रवि पाल (27), निवासी सुखीसेवनिया का नाम सामने आया। उसे भी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

    Twitter Post

    अपराध का तरीका

    • आरोपी सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे।
    • चोरी की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटाकर राहगीरों से मोबाइल झपटमारी करते थे।
    • मोबाइल और वाहन बाद में ग्राहकों को बेच देते थे।
    • महंगे शौक और नशे की पार्टी के लिए वारदातों को अंजाम दिया जाता था।
    • पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

    बरामद सामान

    चोरी के 10 वाहन : स्प्लेंडर (MP04-ZY-5166), डिस्कवर (MP04-NW-2252), स्प्लेंडर (MP04-QP-7385), स्प्लेंडर (MP04-MS-5517), एक्टिवा 6G (MP04-SZ-7064), ट्विस्टर (MP04-EM-2730), एच.एफ डीलक्स (MP04-QS-1424), स्प्लेंडर (MP37-ZD-4531), होंडा साइन (MP08-MZ-4354), बजाज पल्सर 125 (RJ20-BF-5352)।

    चोरी के 13 मोबाइल

    • Oppo – 02
    • Vivo – 02
    • Redmi – 03
    • Samsung – 02
    • Infinix – 01
    • Realme – 03

    आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

    1. रवि पाल (27) – पहले से कई आपराधिक मामलों में लिप्त, थाना अयोध्या नगर और सुखीसेवनिया में दर्ज केस।
    2. नाबालिग (17 वर्ष) – भोपाल के कई थानों में चोरी और झपटमारी के 14 मामले दर्ज।
    3. नाबालिग (16 वर्ष) – भोपाल व नर्मदापुरम जिले में 07 मामले दर्ज।
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts