Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया

Follow on Google News
दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने शानदार गेंदबाजी के बाद एलिसे पैरी के 21 गेंद में नाबाद 34 रन की मदद से रविवार को दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 6 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबरी पर ला दी। भारतीय आल राउंडर दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन भी टीम के काम नहीं आ सका जिन्होंने पहले 31 रन की पारी खेली और फिर 22 रन देकर दो विकेट झटके।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय बल्लेबाज शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सकीं, जिससे मेजबान टीम आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 19 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बनाकर हासिल कर लिया। पहले टी20 मैच में भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। सीरीज का अंतिम मुकाबला 7 जनवरी को खेला जाएगा।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts