Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑस्ट्रेलिया में होटल की छत पर गिरा हेलीकॉप्टर, एक पायलट की मौत

Follow on Google News
ऑस्ट्रेलिया में होटल की छत पर गिरा हेलीकॉप्टर, एक पायलट की मौत
वेलिंगटनऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में सोमवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के होटल की छत पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में आग लग जाने के कारण होटल से लगभग 400 लोगों को बाहर निकालना पड़ा, जबकि यहां ठहरे एक दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। केर्न्स शहर के अधिकारियों ने बताया कि मारे गए पायलट की पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि भी नहीं कि हेलीकॉप्टर ने किस उद्देश्य से उड़ान भरी थी और केर्न्स एयरपोर्ट से पर्यटक कार्यों में लगे हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के लिए किसने मंजूरी दी थी।

आग लगने के कारण होटल में धुंआ फैल गया

क्वींसलैंड पुलिस विभाग के कार्यवाहक ‘चीफ सुपरिटेंडेंट' शेन होलम्स ने मीडिया को बताया कि आग लगने के कारण होटल में धुंआ फैल गया, जिससे यहां ठहरे एक दंपति को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। होटल के आसपास के इलाके में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। होलम्स ने कहा कि इस बात का पता नहीं चल सका है कि जो व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ा रहा था, उसके पास पायलट लाइसेंस था या नहीं या वह हेलीकॉप्टर के स्वामित्व वाली कंपनी ‘नॉटिलस एविएशन' के लिए काम करता था या नहीं। अब कोई खतरा नहीं है और हमारा मानना ​​है कि यह अकेली घटना थी।

‘नॉटिलस एविएशन' का बयान

‘नॉटिलस एविएशन' ने एक लिखित बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर ने ‘‘अनधिकृत'' तरीके से उड़ान भरी थी, लेकिन इस बारे में कोई और विवरण नहीं दिया जाएगा। केर्न्स एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड बार्कर ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला है कि ‘‘एयरपोर्ट के सुरक्षा व्यवस्था या प्रक्रियाओं में किसी तरह की चूक नहीं हुई है।''
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts