Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में किया प्रवेश

आईसीसी वर्ल्ड कप : फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में 19 नवंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा
Follow on Google News
दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में किया प्रवेश

कोलकाता। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को आईसीसी विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल के रोमांचक संघर्षपूर्ण मुकाबले में अंतिम ओवरों में दोनों ओर के गेंदबाजों की लड़ाई में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया रविवार को फाइनल में भारत से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया ने 8वीं बार विश्वकप के फाइनल में प्रवेश किया है और 5 बार की चैंपियन रह चुकी है। हालांकि गुरुवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने आखिर तक लड़ाई कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करते हुए उन्हें 1- 1 रन के लिए मजबूर कर दिया और अंत: ऑस्ट्रेलिया के पिछल्लू गेंदबाज बल्लेबाजों ने 47.2 ओवर में 215 रन बनाकर टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई की शुरुआत बहुत अच्छी रही। ट्रैविस हेड और डेविड वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के 60 रन जोड़े। सातवें ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर 29 रन को मारक्रम ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मिचेल मार्श शून्य रबाड़ा का शिकार बने। इसके बाद 15वें ओवर में ट्रैविस हेड 62 रन महाराज ने बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया। इसके बाद 22वें ओवर में शम्सी ने मार्नस लाबुशेन 18 रन को पगबाधा कर दिया। 24वें ओवर में शम्सी ने ग्लेन मैक्सवेल को एक रन पर चलता कर दिया। इसके बाद 34वें ओवर में स्टीव स्मिथ 30 रन को कोएत्जी ने आउट कर ऑस्ट्रेलिया को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। 40वें ओवर में जोश इंग्लिस 28 रन को कोएत्जी ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद एक बार तो मैच पर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का शिकंजा कस गया और दोनों ओर के गेंदबाज, बल्ले और गेंद से रोमांचक मुकाबला करते देखे गये। अंत: मिचेल स्टार्क नाबाद 16 रन और पैट कमिंस नाबाद 14 रन 47.2 ओवर में 215 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। दक्षिण अफ्रीकी की ओर से गेराल्ड कोएत्जी और शम्सी ने दो- दो विकेट लिये। कगिसो रबाडा, एडन मारक्रम और केशव महाराज ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले डेविड मिलर 101 रन की शतकीय और हेनरिक क्लासेन के 47 रनों की साहसिक पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को वर्षा बाधित आईसीसी विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts