Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को Akasa Air की फ्लाइट में नुकसान पहुंचाने की कोशिश, केंद्रीय मंत्री सिंधिया से लगाई कार्रवाई की गुहार

Follow on Google News
सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को Akasa Air की फ्लाइट में नुकसान पहुंचाने की कोशिश, केंद्रीय मंत्री सिंधिया से लगाई कार्रवाई की गुहार
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा को अकासा एयर (Akasa Air) की फ्लाइट में नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। साध्वी प्रज्ञा ने सोशल मीडिया ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर अकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर और उनके साथियों पर दिल्‍ली में उन्हें हानि पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

ड्यूटी मैनेजर और उसके साथियों पर लगाया आरोप

इस मामले को लेकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देर रात सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा- ''उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाजी मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ने वाली अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों ने षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूं कि आप कार्यवाही अवश्य करेंगे। जय श्री राम।" [embed]https://twitter.com/sadhvipragyag/status/1758247387624091735[/embed]

अकासा एयरलाइंस ने कही कार्रवाई की बात

हालांकि, इस मामले में अकासा एयरलाइंस ने गंभीरता से लिया और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के पोस्‍ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई की बात कही है। एयरलाइंस ने कहा कि ''हम आपके अनुभव से बहुत चिंतित हैं। आपके फीडबैक को रिव्यू के लिए टीम के साथ शेयर किया जाएगा और जरूरी एक्शन लिया जाएगा।'' एक यूजर ने सांसद के पोस्ट को रीपोस्ट किया। इस पर एयरलाइन ने लिखा कि हमारी टीम इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हम कस्टमर से संपर्क करेंगे।

2019 में भी हुआ था विवाद

इससे पहले साल 2019 में भी सांसद साध्वी प्रज्ञा का फ्लाइट की यात्रा के दौरान एक विवाद सामने आ चुका है। 23 नवंबर 2019 को साध्वी प्रज्ञा दिल्ली से भोपाल जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में सवार हुई थी। इस दौरान सीट को लेकर साध्वी की क्रू मेंबर से बहस हुई थी। फिर विमान में धरने पर बैठ गई थी। यात्रियों ने विमान में साध्वी के बर्ताव की निंदा की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक यात्री ने तो भोपाल सांसद से कह दिया था कि आपको शर्म नहीं है कि आप इस तरह का बर्ताव कर रही हैं। ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2024 : राज्यसभा चुनाव के लिए BJP के चार और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts