Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding :रंग-बिरंगी लाइटों से सजा आमिर खान का घर, वायरल हुईं तैयारियों की तस्वीरें

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चाओं के बीच मुंबई स्थित अभिनेता के घर की सजावट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स में सादगी से शादी और करीबी मेहमानों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
रंग-बिरंगी लाइटों से सजा आमिर खान का घर, वायरल हुईं तैयारियों की तस्वीरें
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। शादी से पहले मुंबई स्थित उनके घर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। घर की सजावट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया घर

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में आमिर खान के घर की बालकनी और बाहरी हिस्सा रंग-बिरंगी लाइटों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। पूरा घर शादी के जश्न के लिए तैयार नजर आ रहा है। फैंस भी इस खास मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

घर पर होगी सादगी भरी शादी

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने बताया था कि उनकी शादी बेहद सादगी से घर पर ही होगी। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में करीब 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।

मेहमानों की लिस्ट और मेन्यू खुद किया तय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने शादी की तैयारियों में खुद हिस्सा लिया है। दोनों ने मेहमानों की सूची से लेकर खाने के मेन्यू तक अपनी पसंद से तय किया है। बताया जा रहा है कि मेन्यू में उनकी पसंदीदा डिशेज शामिल की गई हैं और तैयारियों पर भी दोनों की नजर बनी हुई है।

Aamir Khan

ये खास मेहमान हो सकते हैं शामिल

शादी में दोनों परिवारों के अलावा उनके बच्चे और करीबी दोस्त शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर और निर्देशक राजकुमार संतोषी भी इस समारोह का हिस्सा बन सकते हैं।

आमिर की यह होगी तीसरी शादी

गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान की दो शादियां हो चुकी हैं। उन्होंने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद आमिर खान ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, दोनों आज भी अपने बेटे आजाद की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts