Assembly By-Election : अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए नवीन मरकाम हो सकते हैं कांग्रेस उम्मीदवार

Follow on Google News
Assembly By-Election : अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए नवीन मरकाम हो सकते हैं कांग्रेस उम्मीदवार
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नवीन मरकाम का नाम लगभग तय माना जा रहा है। जिला कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस को महेश धुर्वे, चंपालाल कुर्चे और नवीन मरकाम के नाम भेजे थे। 20 जून को नवीन मरकाम नामांकन कर सकते हैं। बता दें कि नवीन हर्रई के छिंदी के रहने वाले हैं। वे जिला पंचायत सदस्य हैं।

भाजपा ने घोषित किया अपना प्रत्याशी

इस बीच भाजपा ने गुरुवार देर रात कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसी दौरान शाह ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित करने के लिए भी कवायद प्रारंभ हो गई है। छिंदवाड़ा में चार दशकों तक कांग्रेस का राज रहा है, लेकिन हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को पराजित कर यह सीट कांग्रेस से छीन ली। अब भाजपा का प्रयास अमरवाड़ा सीट भी कांग्रेस से छीनने का है।

कांग्रेस विधायक के BJP में जाने से खाली हुई थी अमरवाड़ा सीट

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। जिससे चुनाव आयोग ने इस सीट को खाली घोषित कर दिया था।

उपचुनाव की जरूरी तारीखें

नोटिफिकेशन जारी करने की तारीक – 14 जून, 2024 नामांकन करने की अंतिम तिथि – 21 जून, 2024 नामांकन पत्रों की जांच – 24 जून, 2024 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि – 26 जून, 2024 उपचुनाव में मतदान की तारीख – 10 जुलाई, 2024 मतगणना की तारीख – 13 जुलाई, 2024

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

लोकसभा चुनाव में NDA को पूर्ण बहुमत मिला

हाल ही में देश में लोकसभा की 543 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव हुए। जिसके नतीजे 4 जून को आए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA को पूर्ण बहुमत मिला। एनडीए ने 293 सीटें हासिल की, जबकि इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ली। ये भी पढ़ें- Assembly By-Election : MP के अमरवाड़ा समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 10 जुलाई को होगी वोटिंग
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts