Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता का संकल्प, जिला पंचायत CEO ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला पंचायत CEO डॉ. इच्छित गढ़पाले ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता का संकल्प, जिला पंचायत CEO ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

खिलचीपुर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर राजगढ़ जिले के जनपद पंचायत खिलचीपुर परिसर में गुरुवार को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत राजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले ने जनपद पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, शौचालयों का नियमित उपयोग करने और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

शौचालयों के नियमित उपयोग और स्वच्छता पर दिया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. इच्छित गढ़पाले ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने शौचालयों के नियमित उपयोग और आसपास के वातावरण को साफ रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं स्वच्छता के नियमों का पालन करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

खिलचीपुर में संबल योजना के तहत 10 हितग्राहियों को मिले 19 लाख रुपए, विधायक हजारीलाल दांगी ने बांटे स्वीकृति पत्र

अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ भारत मिशन में योगदान देने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा राजगढ़ के कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायत खिलचीपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शालिनी, सहायक यंत्री विनय कुशवाहा सहित जनपद पंचायत के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts