PlayBreaking News

असम में 19 करोड़ रुपए से ज्यादा की हेरोइन जब्त, 6 लोग गिरफ्तार

Follow on Google News
असम में 19 करोड़ रुपए से ज्यादा की हेरोइन जब्त, 6 लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी। असम में तीन अलग-अलग अभियानों में 19 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की गई है। इसके साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

CM ने पुलिसकर्मियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस ने एक विशेष सूचना के आधार पर कछार जिले के दिघारखाल टोल गेट पर एक विशेष अभियान चलाया और एक किलो 881 ग्राम हेरोइन जब्त की। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस द्वारा जब्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 9.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसी जिले में एक अन्य घटना में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 561 ग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपए है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्बी आंगलोंग जिले के बारापत्थर में एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से 7 करोड़ रुपए मूल्य की एक किलो पांच ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री शर्मा ने पुलिस को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी। ये भी पढ़ें- दिल्ली IGI एयरपोर्ट हादसा अपडेट : सभी फ्लाइट्स कैंसिल, मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts