PlayBreaking News

असम :सीएम हिमंता ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कार्यवाहक सीएम रहेंगे, 12 मई को शपथग्रहण समारोह

राज्य में BJP ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। इस बड़ी जीत में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की भूमिका अहम मानी जा रही है।
Follow on Google News
सीएम हिमंता ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कार्यवाहक सीएम रहेंगे, 12 मई को शपथग्रहण समारोह
Image Courtesy : ANI

गुवाहाटी। असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने CM पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वे फिलहाल कार्यवाहक सीएम के पद पर बने रहेंगे, राज्य में शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को होगा। गौरतलब है कि 126 विधानसभा चुनाव पर भाजपा ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 82 सीटें जीती है।

Twitter Post

हिमंता- अगला सीएम का फैसला विधायक दल की मीटिंग के बाद

हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत में कहा, मुख्यमंत्री कौन होगा, अगला नेता कौन होगा। इसका फैसला भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी और NDA फिर से लोक भवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. लेकिन विधायक दल का नेता अभी चुना नहीं गया है, इसलिए हमें पूरी प्रोसेस होने का इंतजार करना चाहिए। बता दें असम विधानसभा चुनाव में भाजपा 126 सीटें जीतने में सफल रही वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 19 सीट आई। 

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3 घंटे में 2 ब्लास्ट : जालंधर में BSF HQ के बाहर धमाका, अमृतसर में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड अटैक; क्या फिर एक्टिव हुए स्लीपर सेल?

जालुकबरी में फिर छाया हिमंता राज

असम की जालुकबारी विधानसभा सीट एक बार फिर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के लिए अभेद्य किला साबित हुई है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विदिशा नेओग को 89,434 वोटों के भारी अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत न सिर्फ उनके व्यक्तिगत राजनीतिक कद को मजबूत करती है, बल्कि राज्य में भाजपा की पकड़ को भी दर्शाती है। लगातार जीत के साथ हिमंता ने यह साफ कर दिया है कि जालुकबारी सीट पर उनका वर्चस्व कायम है।

असम में बीजेपी की जीत की हैट्रिक

राज्य में BJP ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। इस बड़ी जीत में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की भूमिका अहम मानी जा रही है। उन्होंने अपने क्षेत्र में प्रचंड जीत हासिल कर पार्टी के मनोबल को और ऊंचा किया है। चुनाव परिणामों ने यह संकेत दिया है कि असम में भाजपा का जनाधार मजबूत बना हुआ है।

Featured News

जनादेश विकास और पहचान के लिए- हिमंता

जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए गठबंधन को समर्थन दिया है। उनके मुताबिक यह जनादेश असम की पहचान की रक्षा, विकास की गति और सुशासन के प्रति जनता के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें: संदेशखाली में फायरिंग : 5 सुुरक्षाकर्मी घायल, देसी बम सहित हथियार बरामद, पिछले 24 घंटे में 4 हत्या भी हुई

गोगोई 23 हजार 182 वोटों से हारे

वहीं जोरहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता गौरव गोगोई को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने उन्हें 23,182 वोटों से हराया। यह गौरव गोगोई का पहला विधानसभा चुनाव था, इससे पहले वे लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts