Asian Games 2023 : भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, शॉटगन के स्कीट इवेंट में अनंतजीत सिंह ने जीता सिल्वर; एक ही दिन में इंडियन शूटर्स के हाथ लगे 7 मेडल

Asian Games 2023 : भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, शॉटगन के स्कीट इवेंट में अनंतजीत सिंह ने जीता सिल्वर; एक ही दिन में इंडियन शूटर्स के हाथ लगे 7 मेडल
स्पोर्ट्स डेस्क। चीन के होंगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स का आज चौथा दिन है। भारतीयों का दमदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग के शॉटगन स्कीट में अनंतजीत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। निशानेबाजों ने अपना दबदबा बनाते हुए एशियाई खेलों में 7 पदक अपने नाम किए हैं। इसके साथ भारत के कुल मेडल की संख्‍या 22 हो गई है।

भारतीय शूटर्स का जलवा

भारत की ओर से शूटर मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 25 मीटर रैपिड पिस्टल में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजिशन में भारतीय विमेंस टीम सिफ्ट कौर सामरा, मानिनी कौशिक और आशी चौकसे ने सिल्वर मेडल जीता।

इन स्पार्धा में मिला गोल्ड, भारत के खाते में 22 मेडल

(Gold Medal)

  • ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी)
  • महिला क्रिकेट टीम
  • घुड़सवारी में भारत ने ड्रेसेज टीम इवेंट (दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय विपुल छेड और अनुश अग्रवाला, सुदीप्ति हजेला)
  • मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान (25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा)
  • सिफ्ट कौर सामरा 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (महिला)

(Silver Medal)

  • मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल- 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी)
  • अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह, मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग)
  • मेन्स कॉक्स्ड 8 टीम- (रोइंग)
  • नेहा ठाकुर सेलिंग (डिंगी - ILCA4 इवेंट)
  • सिफ्ट कौर सामरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक (50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा)
  • ईशा सिंह, 25 मीटर पिस्टल शूटिंग (महिला वर्ग)
  • अनंत जीत सिंह, शूटिंग (स्कीट)

(Bronze Medal)

  • बाबू लाल और लेख राम, मेन्स कॉक्सलेस डबल्स- (रोइंग)
  • रमिता जिंदल- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
  • आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार- मेन्स कॉक्सलेस 4 (रोइंग)
  • परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह- मेन्स क्वाड्रपल स्कल्स (रोइंग)
  • ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
  • अनीश, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह- मेन्स 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (शूटिंग)
  • इबाद अली सेलिंग (RS:X)
  • आशी चौकसे 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (महिला)
  • अंगद, गुरजोत और अनंत जीत: स्कीट टीम स्पर्धा (शूटिंग)
  • विष्णु सर्वनन ने सेलिंग

एशियाड मेडल टैली में 6वें नंबर पर भारत

एशियाड मेडल टैली में भारत 22 पदक जीत कर 6वें स्थान पर है। वहीं चीन 125 मेडल जीतकर पहले स्थान पर है। जबकि, साउथ कोरिया 61 पदक के साथ दूसरे और जापान 56 मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर है। ये भी पढ़ें- Asian Games 2023 : क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, फाइनल में श्रीलंका को 19 रनों से हराकर गोल्ड जीता
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts