अमृतसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, AAP सरपंच के बेटे की मौत, गांव में दहशत

Amritsar Firing News: पंजाब के अमृतसर में सोमवार शाम गोलियों की आवाज से पूरा गांव दहल उठा। यहां अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई है, उनकी मां गांव की सरपंच और आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े एक सरपंच का भाई बताया जा रहा है। घटना अमृतसर के थाना चाटीविंड के अंतर्गत आने वाले गांव चीते कलां की है। वारदात के बाद गांव में डर का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम कुछ अज्ञात युवक गांव के गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग की घटना हुई। हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं, जिसमें तीरथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस वारदात से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावरों ने तीरथ सिंह को निशाना क्यों बनाया। पुलिस हमले के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
AAP सरपंच के भाई की हत्या से हड़कंप
मृतक तीरथ सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच का भाई बताया जा रहा है। ऐसे में इस हत्याकांड के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या किसी पुरानी रंजिश के चलते की गई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक हत्या के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हमलावरों की पहचान भी नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में फिल्मी अंदाज में जेलब्रेक! बीमारी का बहाना बनाकर 17 कैदी फरार, पुलिस के उड़े होश
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना चाटीविंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन थे, कहां से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से फरार हुए। इसके अलावा घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश
आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा सकेगी। वारदात के बाद गांव चीते कलां और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। अमृतसर में हुई इस हत्या के बाद पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।




















