People's Update
Friday, March 20, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 20, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    हरियाणा: भरोसे ने दिया धोखा, ड्राइवर बना लूट का मास्टरमाइंड, 3 आरोपी गिरफ्तार
    SRH के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स IPL 2026 से बाहर
    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह से मुलाकात की
    टीम UDF ही असली केरलम टीम है, केरलम जीतेगा और UDF नेतृत्व करेगा: राहुल गांधी
    तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 2026-27 बजट को मंजूरी दी
    ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के बीच भारत के लिए कच्चा तेल $156.29 प्रति बैरल पहुंचा
    ‘केवल भारत ही युद्ध समाप्त कर सकता’, वेस्ट एशिया संकट को लेकर बोले मोहन भागवत
    DGCA की एयरलाइंस कंपनियों को सेफ्टी एडवाइजरी, 9 देशों में उड़ान न भरने की सलाह
    वेस्ट एशिया संकट के बीच DGCA ने उड़ानों के लिए 11 देशों को हाई-रिस्क जोन में रखा
    'ईरान से इजरायल की ओर दागी गईं मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया', IDF का दावा
    इजरायल ने दक्षिण सीरिया में सैन्य कमांड सेंटर और मिलिट्री उपकरणों को तबाह किया
    केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को अनजान नंबर से कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली
    बिहार: राज्यसभा चुनाव से नदारद रहे 3 कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने भेजा नोटिस
    निफ्टी 220 अंक चढ़ा, सेंसेक्स 738 अंक उछला
    होर्मुज पर मदद को तैयार इटली-जर्मनी-फ्रांस, पहले सीजफायर की रखी शर्त
    तेहरान में ईरानी ठिकानों पर IDF के हमले शुरू
    होर्मुज खोलने के लिए अमेरिका ने शुरू किए हवाई हमले
    दिल्ली-एनसीआर में हवाओं के साथ हो रही है तेज बारिश
    शिमला: CM सुखविंदर सुक्खू आज हिमाचल का बजट पेश करेंगे
    ताजा खबर

    केजरीवाल की जमानत पर बड़ा अपडेट, HC ने CBI को भेजा नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा

    Publish Date: 5 Jul 2024, 2:26 PM (IST)Updated On: 5 Jul 2024, 2:33 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    दिल्ली शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर शुक्रवार (5 जुलाई) को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है। साथ ही 7 दिन में सीबीआई से जवाब मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। इस दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह ऐसा मामला नहीं है जिसमें ट्रिपल टेस्ट का दूर-दूर तक कोई आरोप हो।

    केजरीवाल आतंकवादी नहीं है : वकील अभिषेक मनु सिंघवी

    केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस मामले में चार लोगों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। सामान्य जमानत मामले में उन्हें किस आधार पर जेल में रखा जाता है। केजरीवाल को इस मामले में 2 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। सिंघवी ने कोर्ट में कहा कि साल 2023 में अरविंद केजरीवाल से 9 घंटे पूछताछ की गई। जब केजरीवाल को पीएमएलए मामले में जमानत मिल जाती है फिर सीबीआई गिरफ्तार कर लेती हैं। वह कोई घोषित अपराधी या आतंकवादी नहीं है।

    केजरीवाल ने CBI की गिरफ्तारी को बताया था अवैध

    अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (1 जुलाई) को हाईकोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने सीबीआई की गिरफ्तारी और रिमांड को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। इसके साथ ही अपनी याचिका में सीबीआई की गिरफ्तारी को अवैध बताया।

    केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    शनिवार (29 जून) को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। CBI ने केजरीवाल को 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। तीन दिन की कस्टडी के बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली सीएम की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। राउज एवेन्यू की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत के लिए तिहाड़ जेल भेजा।

    25 जून को दिल्ली HC ने जमानत देने किया इनकार

    मंगलवार (25 जून) को हाईकोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया। अभी वह तिहाड़ जेल में ही रहेंगे। जस्टिस सुधीर कुमार जैन की पीठ ने 20 जून को निचली अदालत द्वारा दिए गए अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर रोक लगा दी। दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा कि जब एक बार बेल ग्रांट कर दी जाती है तो इसमें स्टे नहीं होता है। आज (26 जून) सुप्रीम कोर्ट में हम अपनी दलील रखेंगे।

    ट्रायल कोर्ट ने अपना विवेक नहीं लगाया – दिल्ली हाईकोर्ट

    25 जून को हुई सुनवाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- इस न्यायालय का मानना ​​है कि ट्रायल कोर्ट ने अपना विवेक नहीं लगाया है और सामग्री पर विचार नहीं किया है।

    राउज एवेन्यू कोर्ट से 20 जून को मिली थी जमानत

    शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार (20 जून) को 1 लाख रुपए के बेल बॉन्ड पर जमानत दी थी। ईडी ने जमानत का विरोध करने के लिए 48 घंटे का समय मांगा था। जज न्यायबिंदु की वेकेशन बेंच ने ED और केजरीवाल की दलीलें सुनने के बाद दोपहर में फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद शाम को फैसला सार्वजनिक करते हुए कोर्ट ने कहा कि एक लाख रुपए के मुचलके पर शुक्रवार को केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं।

    केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी : ASG राजू

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ASG एसवी राजू ने कहा- हमारे पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबूत हैं कि उन्होंने पीएमएलए में अपराध किया है। हमारे पास सिर्फ सरकारी गवाह के बयान नहीं हैं, हमारे पास गवाहों के बयान, दस्तावेजी सबूत और उसके खिलाफ अपराध बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री भी है। गवाह का कहना है कि उन्होंने रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपए की मांग की थी। जांच एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि रिश्वत के आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की तरफ से लगाए गए थे।

    21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल

    ईडी ने लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें शुक्रवार (22 मार्च) को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने छह दिन की रिमांड दी। 28 मार्च को केजरीवाल की रिमांड अवधि खत्म हुई, जो बाद में 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। कोर्ट ने केजरीवाल को 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। जिसके बाद फिर से राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी। केजरीवाल​​​​​​ को तिहाड़ जेल में 2 नंबर बैरक में रखा गया है।

    HC ने रिमांड को सही ठहराया

    दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार (9 अप्रैल) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने वाली याचिका खारिज कर दी और शराब नीति मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी-रिमांड को सही ठहराया। हाईकोर्ट ने कहा- ED ने हमारे सामने पर्याप्त सबूत पेश किए। अपनी याचिका में केजरीवाल ने कहा था कि उनकी गिरफ्तारी PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग कानून) की धारा-19 का उल्लंघन है। जिस पर जस्टिस स्वर्ण कान्त शर्मा ने कहा कि ईडी द्वारा जुटाए गए तथ्यों से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की शराब नीति बनाने में आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची और इससे मिले पैसों का इस्तेमाल गोवा इलेक्शन में किया।

    पहली बार किसी सीएम की हुई गिरफ्तारी

    यह पहला ऐसा मामला है जब किसी मुख्यमंत्री को पद पर रहते हुए ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले जो भी सीएम किसी आरोप के कारण जांच या फिर गिरफ्तारी के दायरे में आए थे, उन्होंने अपने पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार किया था। सोरेन ने ED की हिरासत में राजभवन जाकर इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

    क्या है पूरा मामला ?

    दिल्ली में केजरीवाल की सरकार में डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया ने 22 मार्च 2021 को नई शराब नीति का ऐलान किया था। 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई। नई शराब नीति लागू करने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई और शराब की पूरी दुकानें निजी हाथों में चली गई। नई नीति लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार का रेवेन्यू में बढ़ेगा। नई नीति से रेवेन्यू में 1500-2000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई थी। नई पॉलिसी में कहा गया था कि दिल्ली में शराब की कुल दुकानें पहले की तरह 850 ही रहेंगी। हालांकि, नई नीति शुरू से ही विवादों में रही। जब बवाल ज्यादा बढ़ गया, तब 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी लागू कर दी। मामले में सीबीआई को जांच ट्रांसफर दी गई। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा एंगल आने पर इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो गई। उसके बाद से AAP के कई सीनियर नेता और उनके करीबी सहयोगी जांच एजेंसी के निशाने पर आ गए। ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाला : CM अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ी

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    युवा किकबॉक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम की कहानी पर फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे कार्तिक आर्यन

    युवा किकबॉक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम की कहानी पर फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे कार्तिक आर्यन

    खुशहाली की रेस में भारत की स्थिति सुधरी, लेकिन फिर भी इस पड़ोसी से पीछे रह गए हम!

    World Happiness Day :खुशहाली की रेस में भारत की स्थिति सुधरी, लेकिन फिर भी इस पड़ोसी से पीछे रह गए हम!

    दुनिया में युद्ध की जड़ स्वार्थ और वर्चस्व की चाह, शांति के लिए धर्म और अनुशासन जरूरी

    मोहन भागवत का बयान...दुनिया में युद्ध की जड़ स्वार्थ और वर्चस्व की चाह, शांति के लिए धर्म और अनुशासन जरूरी

    सातवीं बार जलुकबारी से मैदान में CM हिमंत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

    असम चुनाव 2026 :सातवीं बार जलुकबारी से मैदान में CM हिमंत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

    फिल्मी स्टाइल में जेल से भागा कैदी, छुपने के लिए पहुंच गया ससुराल, निकला छत्तीगसढ़ कनेक्शन

    MP News :फिल्मी स्टाइल में जेल से भागा कैदी, छुपने के लिए पहुंच गया ससुराल, निकला छत्तीगसढ़ कनेक्शन

    कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में प्रीति जिंटा की एंट्री, स्क्रिप्ट सुन हंसते-हंसते लोटपोट हुईं एक्ट्रेस

    Bollywood:कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में प्रीति जिंटा की एंट्री, स्क्रिप्ट सुन हंसते-हंसते लोटपोट हुईं एक्ट्रेस

    सभी 10 टीमों के इंडियन कैप्टन, ईशान पहली बार SRH की कमान संभालेंगे

    IPL में भारतीय कप्तानों का जलवा :सभी 10 टीमों के इंडियन कैप्टन, ईशान पहली बार SRH की कमान संभालेंगे

    तेज प्रोसेसर, दमदार बैटरी और नए कलर ऑप्शन की तैयारी

    IPhone18 में आएंगे बड़े बदलाव:तेज प्रोसेसर, दमदार बैटरी और नए कलर ऑप्शन की तैयारी

    मिसाइल क्षमता पर आमने-सामने दावे, ईरान बोला- जंग के बीच भी जारी है प्रोडक्शन

    Iran-Israel War:मिसाइल क्षमता पर आमने-सामने दावे, ईरान बोला- जंग के बीच भी जारी है प्रोडक्शन

    इजरायली हमले में IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत, युद्ध को लेकर दिया था बड़ा बयान

    ईरान को एक और झटका :इजरायली हमले में IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत, युद्ध को लेकर दिया था बड़ा बयान

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....