PlayBreaking News

असम में बाढ़ के चिंताजनक हालात,अरुणाचल और नगालैंड में भारी बारिश की संभावना

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। कई इलाकों में जलस्तर घटा है, लेकिन लोग घर नहीं लौट पा रहे। आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
Follow on Google News
अरुणाचल और नगालैंड में भारी बारिश की संभावना
असम के कई जलमग्न इलाकों में जलस्तर के कम होने के बावजूद बृहस्पतिवार को भी बाढ़ की चिंताजनक स्थिति बनी हुई है।

गुवाहाटी। असम के कई जलमग्न इलाकों में जलस्तर के कम होने के बावजूद बृहस्पतिवार को भी बाढ़ की चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक बाढ़ जनित घटनाओं में 78 लोगों की मौत हुई और तीन लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों में राज्य और पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश एवं नगालैंड के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे इन दोनों राज्यों की सीमा से लगे जिलों के लिए चिंता बढ़ गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित ऊपरी असम के अधिकतर जिलों में बारिश नहीं हुई। इसलिए, डूबे हुए जलमग्न गांवों में पानी घट रहा है, जिससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिली।

78 लोगों की हो चुकी है मौत

प्राधिकरण की ओर से बुधवार रात जारी बाढ़ संबंधित दैनिक बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में बाढ़ जनित घटनाओं में शिवसागर जिले में दो और गोलाघाट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ इस साल बाढ़ जनित घटनाओं में मरने वालों की कुल संख्या 78 हो गई है। बुलेटिन में जानकारी दी गई कि इस समय कुल 3,00,031 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें से चराइदेव में सबसे अधिक 1,37,561 लोग प्रभावित हैं।

/img/404/1785403621330 

यह भी देखें: नगालैंड : नगालैंड में भूस्खलन से हुई दो भाइयों की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

इसके बाद शिवसागर में 84,600 और जोरहाट में 49,911 लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। एएसडीएमए ने बताया कि बाढ़ की वजह से विस्थापित 16,500 से अधिक लोगों ने कुल 71 राहत शिविरों में शरण ली है। इनके अलावा, 30 राहत वितरण केंद्र 72,000 से अधिक लोगों की मदद कर रहे हैं।

जलस्तर में आई कमी पर लोग नहीं लौट पा रहे अपने घर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से फोन पर बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मुख्यमंत्री ने बताया कि जलस्तर में कमी आई है लेकिन कई लोग अपने घरों को नहीं लौट पा रहे क्योंकि उनके घर या तो क्षतिग्रस्त हो गए हैं या फिर उनमें कीचड़ और गाद भर गई है।

यह भी देखें: CG NEWS : बीजापुर में बाढ़ के बीच देवदूत बनी नगरसेना, उफनते जलमार्ग से बीमार बच्ची और महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

बुलेटिन के मुताबिक 21,523.08 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है और 11,000 से अधिक मवेशी बाढ़ में बह गए हैं जबकि 17,000 अन्य प्रभावित हुए हैं। इस बीच, आईएमडी ने 30 जुलाई से एक अगस्त के बीच असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है, जिससे असम के तिनसुकिया, धेमाजी और लखीमपुर जिले प्रभावित हो सकते हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts