असम में बाढ़ के चिंताजनक हालात,अरुणाचल और नगालैंड में भारी बारिश की संभावना
असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। कई इलाकों में जलस्तर घटा है, लेकिन लोग घर नहीं लौट पा रहे। आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।


























