Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अर्शदीप-सूर्यकुमार चमके, युनाइटेड स्टेट्स को 7 विकेट से हराकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप : ग्रुप में अपने तीनों मुकाबले जीतकर टॉप पर है टीम इंडिया
Follow on Google News
अर्शदीप-सूर्यकुमार चमके, युनाइटेड स्टेट्स को 7 विकेट से हराकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया

न्यूयॉर्क। अर्शदीप के नौ रन पर 4 विकेट के बाद सूर्यकुमार यादव नाबाद (50) और शिवम दुबे नाबाद (31) रनों की शानदार पारियों के दम पर भारत ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के 25वें मुकाबले में अमेरिका (युनाइटेड स्टेट्स) को 7 विकेट से हराकर सुपर-8 में पहुंच गया। 111 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने 15 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिये थे। विराट कोहली (शून्य) रोहित शर्मा (3) रन बनाकर आउट हुये।

दोनों बल्लेबाजों को सौरभ नेत्रवलकर ने आउट किया। 8वें ओवर में तीसरे विकेट के रूप में ऋषभ पंत (18) रन बनाकर आउट हुए, उन्हें अली ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने पारी को संभाला और टीम को 18.2 ओवर में जीत दिलाई। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद (50) रनों की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने नाबाद 31 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts