Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सेना के जवान ने प्रेमिका का किया कत्ल, द्रास से गिरफ्तार

रतलाम जिले के कोटड़ी में रहने वाले कुकर्मी ने सेना, रिश्तों और मानवीयता को किया शर्मसार
Follow on Google News
सेना के जवान ने प्रेमिका का किया कत्ल, द्रास से गिरफ्तार
रतलाम। जिले के गांव कोटड़ी में रहने वाले एक कुकर्मी ने भारतीय सेना, रिश्तों और मानवीयता को शर्मसार कर दिया। सेना में लांस नायक के रूप में पदस्थ इस जवान ने पत्नी के साथ मिलकर शादी के पूर्व से अपनी प्रेमिका का कत्ल कर दिया, जबकि ये प्रेमिका रिश्ते में उसकी भानजी भी है। कत्ल के बाद उसने पत्नी की मदद से कपड़े और हथियार भी छुपाए, ताकि सबूत मिटा सके, लेकिन रतलाम पुलिस ने आखिरकार उसका काला चेहरा उजागर कर दिया। उसकी गिरफ्तारी सेना की मदद से द्रास से की गई है। रतलाम जिले में यह बड़ी और घृणित वारदात है, इसका खुलासा रतलाम पुलिस ने किया है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने गुरुवार को नए कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले में पूरी जानकारी दी।

पहचान होते ही हाथ लगे सुराग

एसपी ने बताया कि मामले में सबसे पहले तीन दिन मृतका की पहचान में लगे। जिले की सभी गुमशुदगियों के अलावा आसपास भी सोशल मीडिया से कई जगह से सूचना फैलाई गई। पुलिस के एप और सिस्टम पर महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात के तमाम थानों पर भी सूचना भेजी गई, लेकिन कोई ठोस बात हाथ नहीं लग रही थी। किसी तरह एआई टूल से शक्ल मिलने पर परिजनों को खोजा गया। जब मां और भाई ने पुष्टि करके उसकी पहचान सविता पिता भारतसिंह राठौर (24) निवासी नरेड़ी थाना खाचरौद के रूप में की।ऐसे खुला राज: एसपी ने बताया कि एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, एसडीओपी शक्ति सिंह द्वारा घटनास्थल जाकर साक्ष्य एकत्रित किए थे। यहीं से सुराग मिला था कि आरोपी ने जहां शव फेंका है उसके पास कत्ल भी किया था, जहां से सूखा रक्त मिला। इस आधार पर जांच टीम ने सविता के मकान के पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें वह मृत्यु के पहले घर से बस में बैठकर पंचेड़ फंटे जाती दिखी। जहां आरोपी पिंटू चौहान बुलेट लेकर आया था और साथ बैठाकर उसे रतलाम-मंदसौर हाईवे ढोढर के पास ले गया था।

...इसलिए कर दी हत्या, पत्नी को भी कर लिया साथ्

एसपी ने बताया कि आरोपी पिंटू और मृत सविता के बीच तीन साल से संबंध हैं। आरोपी सविता का मामा लगता है। इस बीच 2023 में उसने शीतल नाम की लड़की से शादी भी कर ली, लेकिन जब सविता उससे शीतल को छोड़कर शादी करने का दबाव डालने लगी तो उसने उसकी हत्या ही कर दी। इतना ही नहीं, इसमें पत्नी शीतल को भी शामिल कर लिया। आरोपी 2 अप्रैल की रात को सविता को बुलेट पर बैठाकर ढोढर के पास सुनसान खेत की ओर ले गया और वहां चाकू से उसका गला रेत दिया।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts