Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक क्लिक और उड़ गए पैसे..!अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ 87,000 का साइबर फ्रॉड, फैमिली व्लॉग में खुली पोल!

ऑनलाइन फ्री ट्रायल के नाम पर एक बड़ा डिजिटल झटका सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी पर साइबर ठगी का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि एक फ्री ट्रायल एक्टिवेशन उनके लिए भारी पड़ गया और कुछ ही समय में उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 87,000 रुपए बिना स्पष्ट अनुमति के डेबिट हो गए।
अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ 87,000 का साइबर फ्रॉड, फैमिली व्लॉग में खुली पोल!

एंटरटेनमेंट डेस्क। ऑनलाइन दुनिया जितनी आसान दिखती है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है। फ्री ट्रायल और सब्सक्रिप्शन के नाम पर छोटी-सी गलती कभी-कभी बड़ा आर्थिक झटका दे सकती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी के साथ, जो हाल ही में एक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। सिर्फ एक फ्री ट्रायल को एक्टिव करना उनके लिए भारी पड़ गया और कुछ ही पलों में उनके क्रेडिट कार्ड से हजारों रुपए कट गए।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?

पूरा मामला एक आम ऑनलाइन सर्विस से जुड़ा है। आयुष्मान सेठी ने एक ऐसी सर्विस का फ्री ट्रायल लिया था, जिसे आमतौर पर लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे एक्सेप्ट कर लेते हैं।

शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल लगा। ट्रायल को एक्टिव करने के बाद सिस्टम ने सिर्फ 0 डॉलर या नाममात्र की राशि दिखाकर कन्फर्मेशन लिया। आयुष्मान ने इसे सुरक्षित समझकर मंजूरी दे दी। लेकिन असली झटका तब लगा जब कुछ ही समय बाद उनके क्रेडिट कार्ड से लगभग 87,000 रुपए अचानक कट गए।

ये भी पढ़ें: Bollywood: संजय दत्त फिर बने ‘बल्लू’, ‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीज़र रिलीज

परिवार में मची हलचल

जैसे ही यह ट्रांजैक्शन सामने आया, परिवार में हलचल मच गई। आयुष्मान खुद भी इस अचानक हुए नुकसान से परेशान हो गए। व्लॉग में दिखाया गया कि वह घबराए हुए थे और तुरंत कस्टमर केयर से संपर्क करने की कोशिश करने लगे। पहले तो उन्हें लगा कि यह कोई तकनीकी गलती होगी, लेकिन बाद में स्थिति गंभीर होती चली गई।

व्लॉग में सामने आया पूरा सच

यह पूरी घटना उनके बड़े भाई आर्यमन सेठी के व्लॉग में सामने आई। व्लॉग में शुरुआत में परिवार का सामान्य और हल्का-फुल्का माहौल दिख रहा था, लेकिन जैसे ही आयुष्मान ने अपने बैंक ट्रांजैक्शन की बात बताई, माहौल बदल गया।

यह भी पढ़ें: ToxicTeaser: 'फीमेल गेज' पर यश का बयान, टीजर विवाद के बीच गीता मोहनदास को किया सपोर्ट

आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने केवल फ्री ट्रायल लिया था, शुरुआत में कोई बड़ी फीस नहीं दिखाई गई, बाद में पूरे साल की फीस एक साथ काट ली गई औरबिना किसी स्पष्ट अनुमति के पैसा डेबिट हो गया।

पहले भी हो चुका है ऐसा

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह पहली बार नहीं था। आर्यमन ने बताया कि इससे पहले भी एक बार आयुष्मान के साथ ऐसा ही हुआ था। उस समय उनके प्लेस्टेशन अकाउंट से लगभग 80,000 रुपए गायब हो गए थे। वो रकम आज तक वापस नहीं मिल सकी।

परिवार ने क्या कदम उठाए?

स्थिति को संभालने के लिए परिवार ने तुरंत एक्शन लिया क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने की सलाह दी गई, बैंक से ट्रांजैक्शन कैंसिल कराने की कोशिश शुरू हुई और सभी ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन की जांच करने की बात कही गई। अर्चना पूरन सिंह ने भी सलाह दी कि ऐसे मामलों में तुरंत सतर्क होना जरूरी है, वरना नुकसान बढ़ सकता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts