ToxicTeaser:'फीमेल गेज' पर यश का बयान, टीजर विवाद के बीच गीता मोहनदास को किया सपोर्ट

यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स' का टीजर रिलीज होते ही विवादों में आ गया, जहां कई दर्शकों ने इसके कुछ दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई। खासतौर पर एक इंटिमेट सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इस बीच यश ने खुलकर फिल्म की डायरेक्टर गीतु मोहनदास का समर्थन किया और उनके विजन की तारीफ की।
Follow on Google News
'फीमेल गेज' पर यश का बयान, टीजर विवाद के बीच गीता मोहनदास को किया सपोर्ट

यश ने आगे कहा कि गीता मोहनदास एक बेहतरीन राइटर हैं और उनका विजन बेहद क्लियर है। उन्होंने माना कि इस फिल्म के दौरान उन्हें समझ आया कि एक महिला निर्देशक किस तरह से इच्छा, भावनाओं और रिश्तों को अलग नजरिए से पेश कर सकती है। उनके अनुसार, यही बात 'टॉक्सिक' को बाकी एक्शन फिल्मों से अलग बनाती है।

'फीमेल गेज' के साथ एक्शन फिल्म नया अनुभव

Cinema Con में बातचीत के दौरान यश ने कहा कि बड़े पैमाने की एक्शन और गैंगस्टर फिल्में आमतौर पर पुरुष निर्देशकों से जुड़ी रही हैं, लेकिन गीता मोहनदास ने इसमें 'फीमेल गेज' जोड़कर इसे एक नया और फ्रेश एंगल दिया है। उनके मुताबिक, फिल्म में भावनाओं, खासकर रोमांस और सेंसुअलिटी को जिस तरह पेश किया गया है, वह पूरी तरह अलग और दिलचस्प है।

ये भी पढ़ें: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025: ग्वालियर में केंद्रीय टीम का सख्त निरीक्षण, जमीनी हकीकत से तय होगी रैंकिंग, 12500 अंकों के लिए होगा सर्वे

आपत्तियों के बीच शिकायत भी दर्ज

टीजर में दिखाए गए एक इंटिमेट सीन को लेकर आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस तरह के दृश्य सामाजिक मूल्यों को प्रभावित करते हैं और महिलाओं और बच्चों पर गलत असर डाल सकते हैं। वहीं, आयोग से टीजर को हटाने की मांग भी की गई।

CBFC ने बताया- ऑनलाइन कंटेंट पर नहीं लागू नियम

विवाद के बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने साफ किया कि यह टीजर सिर्फ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, इसलिए यह उनके दायरे में नहीं आता। बोर्ड के अनुसार, सेंसर सर्टिफिकेशन केवल थिएटर में दिखाए जाने वाले कंटेंट के लिए अनिवार्य होता है, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज प्रमोशनल कंटेंट इसके तहत नहीं आता।

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में AAP की हार क्यों हुई ? पार्टी बदलते ही राघव चड्ढा का बड़ा बयान

फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

'टॉक्सिक' 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है।  

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts