Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अप्रैल में EV बाजार ठंडा पड़ा,लेकिन ओला इलेक्ट्रिक ने दिखाई ताकत, बिक्री में जबरदस्त उछाल

अप्रैल 2026 में EV बाजार में गिरावट देखने को मिली, लेकिन ओला इलेक्ट्रिक ने उलट ट्रेंड दिखाते हुए बिक्री बढ़ाई। जहां बाकी कंपनियां संघर्ष करती रहीं, वहीं ओला ने रफ्तार पकड़ी। आखिर कैसे गिरते बाजार में भी कंपनी ने बढ़त बनाई और ग्राहकों का भरोसा जीता-जानिए पूरी रिपोर्ट।
लेकिन ओला इलेक्ट्रिक ने दिखाई ताकत, बिक्री में जबरदस्त उछाल

देश का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार अप्रैल 2026 में थोड़ा ठंडा पड़ता नजर आया। मार्च में जहां बिक्री अपने चरम पर पहुंच गई थी, वहीं अप्रैल में आते-आते पंजीकरण में करीब 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट ने साफ संकेत दिया कि बाजार में फिलहाल मांग थोड़ी कमजोर पड़ी है और कई कंपनियों को इसका असर झेलना पड़ा है। ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि मार्च में फाइनेंशियल ईयर के आखिरी महीने की वजह से बिक्री में उछाल आता है, लेकिन अप्रैल में अक्सर यह रफ्तार धीमी हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां ज्यादातर कंपनियों के आंकड़े नीचे की ओर जाते नजर आए।

गिरते बाजार में ओला इलेक्ट्रिक ने दिखाई मजबूती

हालांकि इस सुस्त माहौल के बीच ओला इलेक्ट्रिक ने अलग ही कहानी लिख दी। कंपनी ने अप्रैल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिक्री में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। मार्च में जहां कंपनी ने 10,133 वाहनों का पंजीकरण किया था, वहीं अप्रैल में यह आंकड़ा बढ़कर 12,166 तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: 1000 कार चोरी करने वाला हाईटेक गैंग बेनकाब, सरकारी कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड; VAHAN पोर्टल से कराते थे फर्जी रजिस्ट्रेशन

बाकी कंपनियां पिछड़ीं, ओला बनी अपवाद

अप्रैल का महीना ज्यादातर ईवी कंपनियों के लिए निराशाजनक रहा। बड़े-बड़े ब्रांड भी बिक्री में गिरावट से नहीं बच सके। लेकिन ओला इलेक्ट्रिक इस दौरान एकमात्र ऐसा प्रमुख ब्रांड रहा, जिसने न सिर्फ अपनी पकड़ बनाए रखी बल्कि आगे बढ़ने में भी कामयाब रहा।

Breaking News

कंपनी ने खुद बताया सफलता का कारण

कंपनी के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि मार्च में हमें जो सुधार देखने को मिला था, अप्रैल में हमने उसी रफ्तार को बरकरार रखा। बाजार में गिरावट के बावजूद हमने 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इससे साफ है कि ग्राहक हमारे प्रोडक्ट्स पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी का फोकस लगातार अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने पर है, जिसका फायदा अब साफ तौर पर नजर आने लगा है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts