Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महिलाओं में एंजायटी और डिप्रेशन पुरुषों के मुकाबले ज्यादा, स्क्रीनिंग में खुलासा

मानसिक स्वास्थ्य माह के दौरान सरकारी अस्पतालों में की गई स्क्रीनिंग
Follow on Google News
महिलाओं में एंजायटी और डिप्रेशन पुरुषों के मुकाबले ज्यादा, स्क्रीनिंग में खुलासा

प्रवीण श्रीवास्तव-भोपाल। स्ट्रेस, एन्जायटी या डिप्रेशन महज मानसिक विकार ही नहीं, बल्कि गंभीर बीमारी भी हैं। यही नहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाएं इससे ज्यादा पीड़ित हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मानसिक विकारों में 66 फीसदी महिला मरीज होती हैं। चौंकाने वाला यह आंकड़ा अक्टूबर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह के दौरान सरकारी अस्पतालों में हुई स्क्रीनिंग में सामने आया। आंकड़ों के मुताबिक, माह में 320 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 117 लोगों में मानसिक समस्याएं मिलीं। जिसमें से 78 यानी 66 फीसदी महिलाएं और 34 फीसदी पुरुष मरीज थे। यही नहीं इनमें कुछ में एक से अधिक मानसिक बीमारियां मिलीं। कैंप में शामिल 320 मरीजों में 214 महिलाएं थीं। इसकी वजह यह कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले यह बीमारी ज्यादा होती है।

महिलाओं में गंभीर मामले ज्यादा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक, 56 मरीजों में सामान्य 45 महिला मरीज थीं। वहीं 11 पुरुष मरीज शामिल थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 14 गंभीर मरीज सामने आए, जो सभी महिलाएं थीं।

ये है शुरुआती लक्षण

किसी व्यक्ति के दिमाग में कोई बात चल रही होती है और एक बात पर घंटों सोचते रहते हैं तो उनके सिर में तेज दर्द होगा। इसके बाद लंबे समय तक सिर दर्द रहना, डिप्रेशन, नींद न आना, चिड़चिड़ापन, शक करना, चक्कर आना, घबराहट के कारण बार-बार पसीना आना आदि इसके लक्षणों में शामिल है।

कैम्प में आए मरीजों का आंकड़ा

मरीज                  पुरुष            महिला         कुल कैम्प में आए           240            670              910 स्क्रीनिंग हुई           106             214              320 मानसिक समस्या    39               78                117 सामान्य समस्या      11               45                56 गंभीर समस्या         00               14                14 विकास संबंधी        20                18                30 न्यूरोलॉजिकल        00                01                00 नशे की लत           05                01                06 अन्य समस्या          00                02                02

महिलाओं की मानसिक समस्याएं

डिप्रेशन : उदासी, व्यवहार में बदलाव होना, चिढ़चिढ़ापन, नकारात्मक विचार, अरुचि।

एंजायटी : घबराहट, गला सूखना, शरीर में कई दिक्कतें लेकिन रिपोर्ट निगेटिव, हाजमा बिगड़ना, दिल की धड़कन बढ़ना।

साइको सोमेटिक : समस्याएं मानसिक लेकिन असर शरीर पर जैसे बीपी, सांस, पेट की तकलीफ लेकिन रिपोर्ट निगेटिव

सोमेटोफॉर्म डिसऑर्डर : यह पेन डिसऑर्डर है। शरीर के जोड़, हाथ-पैरों, सिर में ऐसा दर्द जो सामान्य दवाओं से ठीक नहीं होता।

कन्वर्जन डिस्ऑर्डर : झटके आना, बार बार बेहोश होना, भूत लगने जैसी बात करना।

कहां कहां लगाए गए कैम्प

कोलार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काटजू अस्पताल, गांधी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैरसिया अस्पताल, बैरागढ़ सिविल अस्पताल , जयप्रकाश अस्पताल, जेएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग।

विशेषज्ञ का कहना

अक्सर महिलाएं अपना खयाल नहीं रखती है। वे जब घर पर होती है, तो परिवार, रिश्तेदार व पड़ोसी सभी की संबंधित बातें वह अकेले झेलती हैं। ऐसे में कोई सगा संबंधी उन्हें अनसुना करता है तो उनकी मनोदशा बिगड़ने लगती है। -डॉ. राहुल शर्मा, मनोरोग विशेषज्ञ, जेपी अस्पताल,भोपाल

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts