Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘द केरल स्टोरी 2’ पर अनुराग कश्यप का हमला :बोले-‘घटिया और बकवास प्रोपेगेंडा’

इससे पहले पिनरई विजयन ने भी फिल्म की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि केरल को आतंकवाद के केंद्र के रूप में दिखाने की कोशिशों को सामूहिक रूप से खारिज किया जाना चाहिए और राज्य धार्मिक सद्भाव की भूमि है।
बोले-‘घटिया और बकवास प्रोपेगेंडा’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर अपनी बेबाक टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने The Kerala Story 2 के ट्रेलर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अनुराग ने फिल्म को “पूरी तरह बकवास प्रोपेगेंडा” बताते हुए इसके एक विवादित सीन पर जमकर निशाना साधा।

    ‘ऐसे कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता’

    फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक दृश्य में कथित तौर पर एक मुस्लिम परिवार मुख्य पात्र को जबरन बीफ (गोमांस) खिलाता नजर आता है। इसी सीन पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ने कहा, “भला ऐसा कोई बीफ खिलाता है क्या? ऐसे तो कोई किसी को खिचड़ी भी नहीं खिलाता।” उन्होंने फिल्म को “घटिया” और “कचरा” तक कह दिया।

    “फिल्ममेकर सिर्फ पैसा कमाना चाहता है”

    कोच्चि में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ के दौरान मीडिया से बातचीत में अनुराग ने आरोप लगाया कि फिल्म का मकसद सिर्फ पैसा कमाना और लोगों को बांटना है। उनके मुताबिक, “फिल्म बनाने वाला एक लालची इंसान है, जो एक खास वर्ग को खुश करना चाहता है।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनकी बेबाकी की सराहना कर रहे हैं।

    केरल के मुख्यमंत्री ने भी जताई आपत्ति

    इससे पहले पिनरई विजयन ने भी फिल्म की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि केरल को आतंकवाद के केंद्र के रूप में दिखाने की कोशिशों को सामूहिक रूप से खारिज किया जाना चाहिए और राज्य धार्मिक सद्भाव की भूमि है। गौरतलब है कि ‘द केरल स्टोरी 2’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिला है और यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि विवादों के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts