Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Anuppur News : नाकाबंदी देख भागे तस्कर; पेड़ से टकराई कार, 1.12 करोड़ का गांजा जब्त

अनूपपुर में पुलिस ने गांजा तस्करों से 1.12 करोड़ रुपए का गांजा बराबमद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की नाकाबंदी देख तस्कर भागने की कोशिश कर रहे थे तभी उनकी 18 दिन पहले खरीदी गई लग्जरी कार पेड़ से टकरा गई।
नाकाबंदी देख भागे तस्कर; पेड़ से टकराई कार, 1.12 करोड़ का गांजा जब्त

अनूपपुर। जिले की रामनगर थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 225.740 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने घेराबंदी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: सिवनी हवाला कांड : मुख्य आरोपी एसडीओपी पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के मरवाही से शहडोल की ओर गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर फुलवारीटोला मार्ग पर नाकाबंदी की गई। पुलिस को देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी किआ सोनेट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने चालक सुमित मिश्रा उर्फ बेटू (23) को मौके से पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। कार की तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि तस्करी में इस्तेमाल की गई लग्जरी कार महज 18 दिन पहले खरीदी गई थी।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Bhopal Case : ट्विशा केस में फरार पति समर्थ सिंह पर 10 हजार का इनाम, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सुमित कौशिक, थाना प्रभारी, रामनगर

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts