Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Animal के इस डायलॉग को सुन बौखलाए लोग, रणबीर कपूर और वांगा रेड्डी पर साधा निशाना; बोले- कौन से ब्रांड का गांजा लेते हो

Follow on Google News
Animal के इस डायलॉग को सुन बौखलाए लोग, रणबीर कपूर और वांगा रेड्डी पर साधा निशाना; बोले- कौन से ब्रांड का गांजा लेते हो
एंटरटेनमेंट डेस्क। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' सिनेमाघरों में कमाल का कलेक्शन कर रही है। फिल्म पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों कारणों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कुछ लोगों ने फिल्म की सराहना की, वहीं दूसरों ने फिल्म को लिंगवाद और महिला विरोधी बताया। इसमें से महिला विरोधी के एक सीन की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। वह है पीरियड्स का सीन। फिल्म में पीरियड्स को लेकर रणबीर द्वारा रश्मिका मंदाना को दिए गए जवाब पर अब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। रणबीर के साथ-साथ लोग फिल्म के मेकर्स पर भी तंज कस रहे है। एक यूजर ने तो मेकर्स से ये तक पूछ लिया कि, वांगा रेड्डी कौन से ब्रांड का गांजा लेते हैं।

इस डायलॉग पर फूटा लोगों का गुस्सा

फिल्म में रश्मिका, रणबीर की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। रणबीर को पत्नी रश्मिका पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है कि कैसे वह हर महीने अपने पीरियड्स के बारे में शिकायत करती है। लेकिन वह एडल्ट डायपर पहन रहे हैं और उसके साथ ही यूरिन बैग और कैथेटर को साथ लेकर घूम रहे हैं। रणबीर कपूर फिल्म में कहते हैं, 'महीने में 4 बार पैड चेंज करने के लिए इतना नाटक करती है तू, मैं रोज 50 कर रहा हूं।' रणबीर पीरियड्स और अपनी सर्जरी के बीच तुलना करते हुए दिखाई देते हैं।

जानें यूजर्स के रिएक्शन

रणबीर के इस डायलॉग पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। उन्हें ये बात कतई पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, 'मैं जानना चाहता हूं कि वांगा गांजे का कौन सा ब्रांड लेते हैं। यह 4 पैड 11-59 साल तक हर महीने के 5 दिन लेना होता है। कुछ बुनियादी ज्ञान रखें। भगवान जानता है कि आप अपने परिवार की महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।' दूसरे ने लिखा, 'उसके पीरियड्स को डायलॉग में क्यों लाए? उसे पीरियड्स होते हैं और वह मरती नहीं है, लेकिन वह खुले घाव पर 50 पैड बदलने से मर रहा है!' तीसरे यूजर ने कहा, '11-59 साल के जीवन में 5 दिनों के लिए यह हर महीने आता है।'

'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'एनिमल' केवल दो दिनों में रिकॉर्ड-तोड़ नंबर्स के साथ एक ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है। फिल्म ने भारत में पहले ही 200 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्डवाइड इसने 230 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

लोगों को पसंद नहीं आ रहे ये डायलॉगस और सीन्स

'एनिमल' के कई अन्य डायलॉग और सीन्स भी विवादों में बने हुए हैं, जिनमें से एक में रणबीर को रश्मिका की ब्रा स्ट्रिप खींचकर उन्हें चोट पहुंचाते हुए देखा जा सकता है, और दूसरा जिसमें वह रश्मिका को बेडरूम में अपने बच्चों के सामने गोली मारने की धमकी देते हैं। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- ‘Animal’ का बंपर कलेक्शन देख आलिया ने लुटाया रणबीर पर प्यार, राहा ने रखा अपना पहला कदम, एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts