People's Update
Thursday, April 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    गाजियाबाद: इंदिरापुरम में झोपड़ियों में लगी भीषण आग
    लोकसभा: परिसीमन बिल संविधान, जाति जनगणना और संघीय ढांचे के खिलाफ- गौरव गोगोई
    ‘सभी राज्यों को बराबरी का हक मिला’, परिसीमन बिल पर बोले बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या
    TMC ने बंगाल को आतंक, माफिया राज, और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया- CM योगी
    लोकसभा: परिसीमन बिल पर दक्षिण भारत के लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा- तेजस्वी सूर्या
    परिसीमन बिल पर अमित शाह बोले- हम चर्चा एक साथ करेंगे, किसी नियम का उल्लंघन नहीं
    परिमीसमन-महिला आरक्षण समेत 3 बिलों को पेश किए जाने को लेकर वोटिंग, पक्ष में 207 वोट
    लोकसभा: धर्म के आधार पर मुस्लिमों को किसी भी तरह का आरक्षण गैर संवैधानिक- अमित शाह
    आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर मेंबर अमीर हमजा को अज्ञात हमलावर ने गोली मारी
    लोकसभा: परिसीमन बिल पर कांग्रेस बोली- सरकार लोकतंत्र को हाईजैक करना चाह रही
    अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में परिसीमन बिल पेश किया, सदन में जोरदार बहस
    तमिलनाडु: चुनाव मैदान में उतरे पलानीस्वामी, एडप्पादी में की जनसभा
    संसद: बिल से पहले स्पीकर संग अमित शाह की बड़ी बैठक
    IRCTC घोटाला: लालू परिवार के खिलाफ अब 6 मई को आएगा फैसला
    परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही: मंत्री किरण रिजिजू
    लखनऊ: दो बच्चों की जलकर मौत, देर रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी थी आग
    DMK सांसद कनिमोझी ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ नोटिस दिया
    नेपाल में डीजल के दाम 30 रुपये बढ़े, अब 234 प्रति लीटर पर पहुंचा
    तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की पार्टी TVK आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी
    अमेरिका-ईरान शांति समझौते के करीब पहुंचे, ईरान और पाक अधिकारियों की बैठक आज
    आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 तीर्थयात्रियों की मौत
    हाथरस भगदड़ मामले पर आज होगी सुनवाई
    संसद का विशेष सत्र आज, सुबह 10 बजे खड़गे के रूम में विपक्षी दलों की मीटिंग
    राष्ट्रीय
    राजस्थान

    जैसलमेर :द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में भरी उड़ान, को-पायलट बनने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में स्वदेशी LCH प्रचंड हेलिकॉप्टर में बतौर को-पायलट 25 मिनट की ऐतिहासिक उड़ान भरी। वायु शक्ति-2026 से पहले उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया और देश को आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर और जानें प्रचंड की खासियतें।
    Publish Date: 27 Feb 2026, 11:56 AM (IST)Updated On: 27 Feb 2026, 4:09 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      जैसलमेर। भारत की सैन्य ताकत और आत्मनिर्भरता का एक ऐतिहासिक क्षण शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में देखने को मिला। देश की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में बतौर को-पायलट उड़ान भरकर इतिहास रच दिया।

      वे लड़ाकू हेलिकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। करीब 25 मिनट की इस उड़ान के दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया। यह उड़ान केवल एक सैन्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ताकत का प्रतीक बन गई।

      जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर ऐतिहासिक सुबह

      राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंचीं। वहां वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें एलसीएच ‘प्रचंड’ की तकनीकी विशेषताओं और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रपति पायलट की वर्दी में कॉकपिट में बैठीं। सुबह लगभग 10:15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ उन्होंने उड़ान भरी।

      हेलिकॉप्टर ने जैसलमेर के प्रसिद्ध सोनार दुर्ग के ऊपर से उड़ान भरी। इस दौरान राष्ट्रपति ने कॉकपिट से सलामी दी और थंब्स-अप दिखाकर सैनिकों का उत्साह बढ़ाया।

      Twitter Post

      हेलिकॉप्टर से देश के नाम संदेश

      उड़ान के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने रेडियो के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, मैं आज प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भर रही हूं। यह आत्मनिर्भरता का प्रबल प्रतीक है। मैं जैसलमेर के प्रसिद्ध किले के ऊपर से उड़ान भर रही हूं। देश के वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद देती हूं। जय हिंद, जय भारत। 

      Twitter Post

      वायु शक्ति-2026 में राष्ट्रपति की मौजूदगी

      शाम को राष्ट्रपति पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचेंगी, जहां भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास वायु शक्ति-2026 आयोजित होगा। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास आयोजित इस अभ्यास में वायुसेना के लड़ाकू विमान अपनी मारक क्षमता, सटीक लक्ष्य भेदन और युद्धक रणनीति का प्रदर्शन करेंगे।

      कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

      कड़े सुरक्षा इंतजाम, नो-फ्लाई जोन घोषित

      राष्ट्रपति के दौरे और युद्धाभ्यास को देखते हुए जैसलमेर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चांदन से लेकर पोकरण तक के क्षेत्र को अस्थायी रूप से ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित किया गया। सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी गई और पुलिस, प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट रहीं।

      क्या है LCH ‘प्रचंड’?

      एलसीएच ‘प्रचंड’ भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित हल्का लड़ाकू हेलिकॉप्टर है। इसे Hindustan Aeronautics Limited (HAL) ने तैयार किया है।

      प्रमुख खूबियां-

      • 5,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर संचालन की क्षमता।
      • रेगिस्तान से लेकर ऊंचे पर्वतीय इलाकों में प्रभावी।
      • अधिकतम रफ्तार: 268 किमी/घंटा
      • रेंज: लगभग 550 किलोमीटर
      • हथियार सहित वजन: 5,800 किलोग्राम
      • 1,750 किलोग्राम तक हथियार ले जाने की क्षमता।
      • दो इंजन, प्रत्येक 1430 हॉर्स पावर

      एलसीएच में पायलट के साथ एक गनर बैठता है। इसे दुश्मन की वायु रक्षा प्रणाली को चकमा देने और सटीक हमले के लिए डिजाइन किया गया है।

      तीन साल पहले बेड़े में शामिल हुआ था ‘प्रचंड’

      नवरात्रि के अवसर पर अक्टूबर 2022 में ‘प्रचंड’ को भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया था। उस समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसमें उड़ान भरी थी। उन्होंने कहा था कि, प्रचंड नाम जितना हल्का सुनाई देता है, इसकी क्षमता उतनी ही भारी है। यह दुश्मनों को चकमा देने में सक्षम और हर चुनौती पर खरा उतरने वाला हेलिकॉप्टर है।

      यह भी पढ़ें: शराब नीति घोटाला केस : अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट में CBI को बड़ा झटका

      सुखोई और राफेल में उड़ान भर चुकी हैं राष्ट्रपति मुर्मू

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले भी लड़ाकू विमानों में उड़ान भरकर इतिहास रच चुकी हैं।

      राफेल में उड़ान

      अक्टूबर 2023 में उन्होंने अंबाला स्थित ‘गोल्डन एरोज’ स्क्वॉड्रन के Dassault Rafale में उड़ान भरी। करीब 15,000 फीट की ऊंचाई पर 700 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भरते हुए उन्होंने राफेल की ताकत को महसूस किया।

      सुखोई-30 एमकेआई

      8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से उन्होंने Sukhoi Su-30MKI में लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी थी। हिमालय की चोटियों और ब्रह्मपुत्र घाटी के ऊपर से गुजरते हुए उन्होंने वायुसेना की तैयारियों का जायजा लिया।

      इस तरह वे सुखोई, राफेल और अब प्रचंड, तीन अलग-अलग लड़ाकू प्लेटफॉर्म में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं।

      सैनिकों का बढ़ाया मनोबल

      राष्ट्रपति का यह कदम केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सैन्य बलों के मनोबल को बढ़ाने वाला संदेश है। जब देश की सर्वोच्च कमांडर खुद कॉकपिट में बैठकर सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण करती हैं, तो यह जवानों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन जाता है।

      यह भी पढ़ें: मुंबई में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू : सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने और सोशल ड्यूटी इमानदारी से निभाने पर ध्यान दें निजी अस्पताल

      एयर चीफ मार्शल ने भेंट किया विशेष मोमेंटो

      उड़ान के बाद वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह ने राष्ट्रपति को ‘प्रचंड’ के साथ ली गई उनकी पहली तस्वीर भेंट की। राष्ट्रपति ने पायलट और अधिकारियों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाई।

      आत्मनिर्भर भारत का मजबूत संदेश

      एलसीएच ‘प्रचंड’ में राष्ट्रपति की उड़ान केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं है। यह दुनिया को यह संदेश देता है कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‘प्रचंड’ का विकास, उसकी तैनाती और अब राष्ट्रपति की उड़ान ये सभी घटनाएं भारत की तकनीकी क्षमता और रणनीतिक आत्मविश्वास को दर्शाती हैं।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Droupadi Murmu

      Helicopter Prachand

      Jaisalmer

      IAF

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      इंदिरापुरम में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, बुझाने में लगीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, इलाके में अफरा-तफरी

      गाजियाबाद:इंदिरापुरम में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, बुझाने में लगीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, इलाके में अफरा-तफरी

      सुसाइड नोट में लिखा- 5 करोड़ दिए... अब मांगने पर मिल रही जान से मारने की धमकी

      कवर्धा में कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पिया जहर :सुसाइड नोट में लिखा- 5 करोड़ दिए... अब मांगने पर मिल रही जान से मारने की धमकी

      हाफिज सईद का करीबी आमिर हमजा गोली लगने से घायल, टीवी शो से लौटते ही हमला

      लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर पर फायरिंग :हाफिज सईद का करीबी आमिर हमजा गोली लगने से घायल, टीवी शो से लौटते ही हमला

      बाघ शावक का मिला क्षत-विक्षत शव, दूसरे बाघ के हमले की आशंका

      बांधवगढ़ में बाघों की जंग!बाघ शावक का मिला क्षत-विक्षत शव, दूसरे बाघ के हमले की आशंका

      भस्म आरती में हुईं शामिल, नंदी के कान में कही मनोकामना और लिया बाबा का आशीर्वाद

      महाकाल की शरण में पहुंचीं सोनल चौहान:भस्म आरती में हुईं शामिल, नंदी के कान में कही मनोकामना और लिया बाबा का आशीर्वाद

      देखते ही फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, दोषियों की तलाश तेज

      बजरंगबली पर पोती कालिख..!देखते ही फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, दोषियों की तलाश तेज

       स्कूलों के समय में बदलाव,

      इंदौर में भीषण गर्मी का असर: स्कूलों के समय में बदलाव,

      भोपाल के कटारा हिल्स में नरवाई की आग, खेतों से सटी कॉलोनियों में रातभर हड़कंप

      दहशत में गुजरी रात :भोपाल के कटारा हिल्स में नरवाई की आग, खेतों से सटी कॉलोनियों में रातभर हड़कंप

      राजस्थान-MP समेत कई राज्यों में लू... पारा 44°C के पार, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

      Weather Update :राजस्थान-MP समेत कई राज्यों में लू... पारा 44°C के पार, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

      50 से ज्यादा झुग्गियां राख, 4 बच्चों की जलकर मौत

      लखनऊ में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही:50 से ज्यादा झुग्गियां राख, 4 बच्चों की जलकर मौत

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....