Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे तो गुस्साए पति ने उठाया खौफनाक कदम, पेट्रोल डालकर पत्नी को लगा दी आग, आरोपी फरार

Follow on Google News
शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे तो गुस्साए पति ने उठाया खौफनाक कदम, पेट्रोल डालकर पत्नी को लगा दी आग, आरोपी फरार
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने महज इस बात पर अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया, क्योंकि उसने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था

बदायूं जनपद में एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी को कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला को बचाने के प्रयास में उसकी सास भी गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की चीख सुनकर आए पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि गुजरिया थाना क्षेत्र के नैथुआ गांव निवासी मुनीश सक्सेना शराब पीने का आदी है और वह अक्सर अपनी पत्नी शन्नो (40) के साथ मारपीट किया करता था।

शराब पीने से मना किया तो जिंदा जला दिया

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात को भी जब शन्नो ने मुनीश को शराब पीने से रोका और उसे पैसे देने से मना कर दिया तो वह नाराज हो गया और अपनी बाइक से पेट्रोल निकाल कर लाया और शन्नो के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दी। कुछ देर तड़पने के बाद शन्नो की मौत हो गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हत्यारोपी मुनीश की तलाश में टीम लगा दी गई है। घटना में महिला की सास भी झुलस गई है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts