Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खजुराहो में गुस्साएं परिजनों का चक्काजाम !ADM द्वारा मां की कसम खाने पर खुला जाम

एडीएम परिजनों से हाथ जोड़कर यह कहते नजर आते हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
ADM द्वारा मां की कसम खाने पर खुला जाम
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छतरपुर के खजुराहो में जहरीला खाना खाने से हुई 3 मौतों के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम कई घंटों तक समझाइश देती रही, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्थिति तब बदली जब मौके पर पहुंचे एडीएम ने मृतकों के परिवारों के सामने ‘मां की कसम’ खाकर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

     

    ADM बोले-दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

    एडीएम ने परिजनों के सामने हाथ जोड़कर यह कहते दिखाई देते हैं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच जो भी बताएगी, उसके आधार पर किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
    प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीण और परिजन सड़क खाली करने के लिए तैयार हुए और जाम हटाया गया।

    ये भी पढ़ें: फूड पाइजनिंग में मौत का आंकड़ा बढ़कर 4 पर पहुंचा, कलेक्टर ने स्वीकृत की 20-20 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    कांग्रेस नेता कविता सिंह पहुंची मिलने

    पूर्व कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नाती राजा की पत्नी और खजुराहो लोकसभा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह मौके पर पहुंची हैं। वह मृतकों के परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दे रही हैं।

    खजुराहो स्थित गौतम होटल में खाना खाने से बीमार हुए तीन कर्मचारियों की मौत के बाद कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने त्वरित राहत प्रदान की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को रेडक्रॉस सोसाइटी से 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तुरंत स्वीकृत की।

    ये भी पढ़ें: भोजन के बाद 8 लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

    सरकार पर जमकर बरसे पटवारी

    एमपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर घटना को लेकर सरकार पर हमलावार हुए। उन्होंने लिखा कि “जिस खजुराहो में कैबिनेट बैठक हो रही है, उसी जिले में मौतें हो गईं, लेकिन सत्ता के महलों में बैठे मंत्री मौन हैं।”

    पटवारी ने आगे कहा कि 9 पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके बावजूद सरकार के जिम्मेदार लोग उसी इलाके में सरकारी खर्चे पर जश्न जैसा माहौल बनाए बैठे रहे। उन्होंने इसे “निर्लज्जता से भरी निर्मम सरकारी कुर्सियों की असंवेदनशीलता” बताया।

    Twitter Post
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts