खजुराहो :फूड पाइजनिंग में मौत का आंकड़ा बढ़कर 4 पर पहुंचा, कलेक्टर ने स्वीकृत की 20-20 हजार की आर्थिक सहायता राशि

प्रशासन ने रिसॉर्ट सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट मालिक विनोद कुमार गौतम बेल्जियम में रहते हैं।
फूड पाइजनिंग में मौत का आंकड़ा बढ़कर 4 पर पहुंचा, कलेक्टर ने स्वीकृत की 20-20 हजार की आर्थिक सहायता राशि
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित एक रिसॉर्ट में भोजन करने के बाद नौ कर्मचारियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर झांसी और ग्वालियर रेफर किया गया। इलाज के दौरान कुल चार कर्मचारियों की मौत हुई है।

    ग्वालियर जाने के दौरान दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि दो की जेएएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 5 का इलाज जारी है।

    खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

    जानकारी के मुताबिक, खजुराहो स्थित एक रिसॉर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों ने सोमवार को रोज की तरह भोजन किया था। खाने में आलू-गोभी की सब्जी शामिल थी। कुछ ही देर बाद नौ कर्मचारियों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सभी को चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

    Twitter Post

    कलेक्टर ने स्वीकृत की सहायता राशि

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भोजन करने के बाद बीमार हुए गौतम होटल खजुराहो के तीन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

     

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts