Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : कुत्ते के भौंकने से नाराज पड़ोसी ने महिला को मारी लात, मौत, आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर : कुत्ते के भौंकने से नाराज पड़ोसी ने महिला को मारी लात, मौत, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। शहर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या केवल इस बात पर कर दी गई की उसके पालतू श्वान (कुत्ते) ने आरोपी पर भौंका था। इस बात से नाराज आरोपी ने महिला के पेट में लात मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया।

महिला के शव के पास था खून

जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर का है। जहा पर शनिवार रात एक बुजुर्ग महिला की उसी के उसी के घर में लाश मिली थी, जिसके आस-पास काफी खून पड़ा हुआ था। रहवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजकर अपनी कार्रवाई को शुरू कर दी। देखें वीडियो... https://twitter.com/psamachar1/status/1738797204192498040

अचेत अवस्था में पड़ी थी महिला

आजाद नगर थाने के जांच अधिकारी नरेंद्र रघुवंशी ने बताया की हमे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी की शांति नगर क्षेत्र में एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। घटना स्थल पर पहुंचकर देखा तो बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी। मृतक शिला पति रमेश करीब 70 वर्षीय महिला थी। जांच में प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। वहीं घरवालों से पूछताछ में पता चला की उसी इलाके में रहने वाले राकेश गोयल नामक व्यक्ति द्वारा महिला के पेट पर लात मारी गई। जिससे महिला के मुंह से ब्लड निकलने के कारण उस की मौत हो गई है।

आरोपी पर भौंक रहा था कुत्ता

विवाद का कारण ये सामने आया कि महिला का एक पालतू (श्वान) कुत्ता है, जो आरोपी पर भौंक रहा था। आरोपी ने कहा कि आपके कुत्ते को बांधकर रखें। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- Indore News : मां ने बच्चे को ठंडे पानी से नहलाया दिया तो पिता ने डांट दिया, नाराज महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts