Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत

Follow on Google News
आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत
अन्नामय्या। अन्नामय्या जिले के कलाकड़ा गांव में एक निजी बस और ऑटोरिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई।

चित्तूर से हैदराबाद जा रही थी बस

रायचोटी के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी कृष्ण मोहन ने कहा कि बस पिलर की ओर से रायचोटी आ रही थी और एक अन्य बस से आगे निकलते समय उसकी एक ऑटोरिक्शा से आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑटोरिक्शा में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। बस चित्तूर से हैदराबाद जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उसने बताया कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts