Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी पर अमित मालवीय का तीखा वार, ’मॉडर्न युग का मीर जाफर’ बताया, पाक सेना प्रमुख के साथ साझा की एडिटेड तस्वीर

Follow on Google News
राहुल गांधी पर अमित मालवीय का तीखा वार, ’मॉडर्न युग का मीर जाफर’ बताया, पाक सेना प्रमुख के साथ साझा की एडिटेड तस्वीर
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणियों पर सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें आधुनिक युग का मीर जाफर करार दिया है। इस बयान के साथ ही उन्होंने एक एडिटेड तस्वीर साझा की है, जिसमें आधा चेहरा राहुल गांधी का और आधा चेहरा पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का है।

ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार को घेरते दिखे राहुल गांधी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। इस ऑपरेशन की कामयाबी को लेकर केंद्र सरकार ने देश और विदेश में इसे एक बड़ी कूटनीतिक व सैन्य सफलता बताया है। लेकिन राहुल गांधी इस पूरे ऑपरेशन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत के कितने एयरक्राफ्ट को नुकसान हुआ? उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह चुप हैं और यह चुप्पी बहुत कुछ कह रही है। उन्होंने इसे सिर्फ चूक नहीं, बल्कि एक अपराध बताया और देश से सच्चाई साझा करने की मांग की।

अमित मालवीय का तंज- निशान-ए-पाकिस्तान मिलेगा क्या?

अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने न तो प्रधानमंत्री को ऑपरेशन की सफलता पर बधाई दी और न ही पाकिस्तान को हुए नुकसान में कोई दिलचस्पी दिखाई। उनकी दिलचस्पी केवल इस बात में है कि भारत के कितने एयरक्राफ्ट गिरे।” उन्होंने आगे कहा, “राहुल ने एक बार भी यह जानने की कोशिश नहीं की कि पाकिस्तान के कितने जेट मार गिराए गए। अब उन्हें आगे क्या मिलेगा? निशान-ए-पाकिस्तान?” मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें आधा चेहरा राहुल गांधी का और आधा चेहरा पाक सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का दिखाया गया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी नए युग के मीर जाफर हैं।” मीर जाफर वही शख्स था जिसने 1757 में प्लासी के युद्ध में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के खिलाफ ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का साथ देकर विश्वासघात किया था।

जयशंकर ने दिया था जवाब

विदेश मंत्री जयशंकर ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि ऑपरेशन की शुरुआत में पाकिस्तान को यह सूचित किया गया था कि भारत केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, सैन्य ठिकानों को नहीं। पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से कहा गया कि उसके पास हस्तक्षेप नहीं करने का विकल्प है। वहीं 11 मई को एयर मार्शल ए के भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम युद्ध जैसी स्थिति में हैं और नुकसान इसका हिस्सा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या हमने अपना उद्देश्य हासिल कर लिया? इसका उत्तर है हाँ। हालांकि, उन्होंने कहा कि ऑपरेशन से जुड़ी बारीकियों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती क्योंकि युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और किसी भी संवेदनशील जानकारी का लीक होना खतरनाक हो सकता है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के सभी पायलट सुरक्षित लौट आए हैं।  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts