Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेल जाएगी ये हसीना?राजपाल के बाद अब इस एक्ट्रेस की बारी? पुराना केस बना नई चर्चा

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव के बाद अब अमीषा पटेल का नाम भी कानूनी विवाद में सामने आया है। 2017 के एक इवेंट से जुड़े मामले में मुरादाबाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की खबरें सामने आई हैं।
राजपाल के बाद अब इस एक्ट्रेस की बारी? पुराना केस बना नई चर्चा
social media
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजपाल यादव के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक पुराने कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबरें सामने आईं कि मुरादाबाद की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह मामला साल 2017 के एक इवेंट विवाद और चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है। इन खबरों के बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या अब अमीषा पटेल को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

    अमीषा ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

    मामले को लेकर चर्चा बढ़ने के बाद अमीषा पटेल ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा कि यह मामला बहुत पुराना है और कई साल पहले ही इसका निपटारा हो चुका है।

    अमीषा ने अपने बयान में लिखा कि शिकायतकर्ता पवन कुमार वर्मा ने सेटलमेंट डीड पर साइन किया था और पूरी तय राशि भी ले ली थी। इसके बावजूद अब फिर से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके वकील इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    Uploaded media

    क्या है पूरा विवाद?

    यह मामला साल 2017 का है, जो एक शादी के इवेंट से जुड़ा बताया जा रहा है। मुरादाबाद के इवेंट ऑर्गनाइजर पवन कुमार वर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अमीषा पटेल को 16 नवंबर 2017 को एक शादी में परफॉर्म करने के लिए बुक किया था।
    उनके मुताबिक, इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने अभिनेत्री को करीब 14 लाख 50 हजार रुपए एडवांस दिए थे। साथ ही, उनके ठहरने के लिए शहर के एक बड़े होटल में इंतजाम भी किए गए थे।

    शिकायत के अनुसार, अमीषा उस इवेंट में नहीं पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने रकम लौटाने का वादा किया। आरोप है कि अभिनेत्री ने 10 लाख रुपए नकद लौटाए, जबकि बाकी 4 लाख 50 हजार रुपये का चेक दिया, जो बाद में बाउंस हो गया।

    क्यों जारी हुआ गैर-जमानती वारंट?

    मामले की सुनवाई के दौरान अदालत की तरफ से कई बार समन जारी किए गए, लेकिन बताया जा रहा है कि अमीषा पटेल अदालत में पेश नहीं हुईं। इसके बाद कोर्ट ने उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया।
    सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को तय की गई है। शिकायतकर्ता के वकील का कहना है कि मामला भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत चल रहा है, जिसमें आपराधिक साजिश, अपमान, विश्वासघात और धमकी जैसी धाराएं शामिल हैं।

    गदर 2 से किया था जोरदार कमबैक

    अमीषा पटेल ने साल 2023 में फिल्म गदर 2 से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और दुनिया भर में 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। इसके अलावा वह साल 2024 में फिल्म तौबा तेरा जलवा में भी दिखाई दीं।

    मामले पर सभी की नजर

    फिलहाल यह मामला फिर से चर्चा में है और अब सबकी नजर अदालत की अगली सुनवाई पर टिकी हुई है। अमीषा पटेल का कहना है कि मामला पहले ही सुलझ चुका है, जबकि शिकायतकर्ता की तरफ से आरोप जारी हैं। ऐसे में अब अदालत का फैसला ही तय करेगा कि इस विवाद का अगला मोड़ क्या होगा।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts