Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फेसबुक फ्रेंडशिप से ‘फाइनेंस जाल’: अमेरिकी कंपनी में नौकरी और निवेश के नाम पर लाखों की ठगी

अमेरिकी कंपनी में नौकरी और निवेश के नाम पर लाखों की ठगी
प्रतीकात्मक चित्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में साइबर ठगों ने एक बार फिर सोशल मीडिया को हथियार बनाकर बड़ा खेल खेला है। अमेरिकी कंपनी में नौकरी और मोटे मुनाफे का लालच देकर बदमाशों ने एक युवक से लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     मुनाफा कमाने का झांसा

    फरियादी कमलेश वैष्णव के अनुसार, जून 2024 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान कुछ लोगों से हुई, जिन्होंने खुद को बड़ी कंपनियों से जुड़ा बताया। आरोपियों ने पुणे, मुंबई और चेन्नई की नामी कंपनियों में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद ‘सौफी’ नाम की युवती ने अरुणाचल प्रदेश की एक दवा कंपनी में निवेश की स्कीम बताकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए।

    “अंबानी फाउंडेशन” नाम का भी इस्तेमाल 

    ठगों ने यहीं नहीं रोका, बल्कि “अंबानी फाउंडेशन” के नाम का भी इस्तेमाल कर भरोसा जीतने की कोशिश की। पीड़ित को 5 लाख निवेश पर 25 लाख और 50 करोड़ निवेश पर 2 करोड़ रुपये कमाने जैसे बड़े-बड़े सपने दिखाए गए। लालच में आकर कमलेश ने अलग-अलग खातों में करीब 12 लाख रुपये जमा कर दिए।

    कई बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी

    शातिर ठगों ने फर्जी पोर्टल पर मुनाफा भी दिखाया और फिर 25 लाख रुपये और निवेश करने का दबाव बनाने लगे। शक होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। जांच में सामने आया है कि एलिना, अनिका, किरण और संगीता नाम से कई बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी को अंजाम दिया गया। पुलिस अब इन खातों और मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित साइबर गैंग हो सकता है, जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बना रहा है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts