Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका ने दी चेतावनी, 48 घंटे में मास्को पर होगा हमला, अलर्ट जारी

Follow on Google News
अमेरिका ने दी चेतावनी, 48 घंटे में मास्को पर होगा हमला, अलर्ट जारी

वाशिंगटन। रूस में अमेरिकी दूतावास ने अगले 48 घंटों के भीतर रूस की राजधानी मॉस्को पर संभावित खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। अमेरिकी अधिकारियों को मिली खुफिया रिपोर्टों के अनुसार माना जाता है कि कुछ चरमपंथी संगठन मॉस्को में भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संगीत समारोहों सहित बड़ी सभाओं को निशाना बनाकर हमले की योजना बना रहे हैं। दूतावास ने इस खतरे के मद्देनजर रूस में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से सावधानी बरतने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने का आग्रह किया है।

झूठ बोलकर की जा रही रूसी सेना में भर्ती, रहें सतर्क: केंद्र

इधर भारत सरकार ने रूस में काम करने के लिए ठगे गए भारतीय नागरिकों के मामले को सख्ती से उठाया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, रूस से 20 भारतीयों ने हमसे संपर्क किया है, जो भारत लौटना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें कथित तौर पर इस मानव तस्करी रैकेट में धोखा दिया गया था। मंत्रालय की ओर से कहा गया, उन्हें झूठ बोलकर धोखे से ले गए हैं। ये मानव तस्करी का मामला है। इस मामले में सीबीआई ने कुछ रेड की हैं। हम लोगों से अपील करते हैं कि वो किसी तरह के झांसे में न आएं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि टू फ्रंट वार में भारत के 3 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts