PM मोदी की स्पीच के दौरान बीच इवेंट में सो गईं आलिया, रणबीर कपूर भी दिखे फोन में बिजी; जमकर हुए ट्रोल

Follow on Google News
PM मोदी की स्पीच के दौरान बीच इवेंट में सो गईं आलिया, रणबीर कपूर भी दिखे फोन में बिजी; जमकर हुए ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अक्टूबर को जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में 141वें इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी सेशन का उद्घाटन किया। इस सेशन में नेताओं के साथ ही कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। इवेंट में पति रणबीर कपूर संग पहुंची आलिया भट्ट की एक इनसाइड फोटो सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही है। फोटो में आलिया आईओसी सेशन के दौरान नैप लेते नजर आ रही हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

फोटो में शाहरुख खान और दीपिका फ्रंट लाइन में बैठे दिखाई दे रहे हैं, वहीं आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ पीछे बैठीं नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस पीएम मोदी के सेशन के दौरान सोती हुईं नजर आ रही हैं। इसी को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक शख्स ने कमेंट किया - आलिया पावर नैप लेते हुए दिख रही हैं। एक ने लिखा- 'आलिया को घर जाना है।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'आलिया सो ही गई। तो दूसरे ने लिखा- आलिया हमेशा अपने में ही खोई रहती हैं।

रणबीर भी हुए ट्रोल

फोटो में रणबीर कपूर भी कहीं खोये-खोये से दिख रहे हैं और सेशन की जगह फोन में मन लगा रहे हैं। रणबीर कपूर को दीपिका पादुकोण के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर भी ट्रोल किया जा रहा है। एक शख्स ने कमेंट में लिखा- जब आपका एक्स आपके सामने खड़ा होता है और आपके पार्टनर को नींद आ रही होती है। एक ने कमेंट किया- रणबीर को दीपिका को छोड़ने का अफसोस है। एक अन्य यूजर ने कहा- किंग खान ने सपोर्टिव को-एक्टर होने का सबूत दिया। एक ने लिखा- ‘आलिया को पता है कि उसे दीपिका को छोड़ने का पछतावा है। दीपिका को ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह क्वीन हैं।’

ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग करता नजर आया कपल

इवेंट में कपल ब्लू कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। आलिया भट्ट ब्लू कलर के एंब्रॉयडरी सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा और गोल्डन हील्स पहनी नजर आईं। एक्ट्रेस ने लाल बिंदी और झुमकों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। वहीं रणबीर ब्लू कलर के इंडोवेस्टर्न में वाइफ आलिया के साथ ट्विनिंग करते दिखे। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Singham Again : लेडी सिंघम के किरदार में नजर आएंगी Deepika Padukone, सामने आया खतरनाक अवतार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts