PlayBreaking News

Cannes Film Festival 2026:कान्स में छाया आलिया भट्ट का जादू, देसी अंदाज में दिखा एक्ट्रेस का तीसरा लुक

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत हो गई है, कान्स 2026 में आलिया भट्ट ने धमाकेदार एंट्री मारी है, अब कान्स से उनका तीसरा लुक भी सामने आ गया है, जिसमें वह देसी लुक में नजर आई।
Follow on Google News
कान्स में छाया आलिया भट्ट का जादू, देसी अंदाज में दिखा एक्ट्रेस का तीसरा लुक

Cannes Film Festival 2026 की शुरुआत होते ही रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लग गया है। 12 मई से शुरू हुए इस कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के सितारे अपना जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है आलिया का हर लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

देसी अवतार में लूट ली सारी लाइमलाइट

कान्स में एक्ट्रेल का तीसरा लुक सामने आ गया है, आलिया भट्ट ने ऐसा देसी लुक अपनाया कि हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर टिक गईं। ऑफ व्हाइट साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ ड्रेप किया गया था, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल बना दिया। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश कॉर्सेट ब्लाउज कैरी किया, जो ट्रेडिशनल और ग्लैमरस वाइब्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रहा था।

ये भी पढ़ें: बीजापुर के जंगलों से मिला नक्सल नेटवर्क का सीक्रेट डंप : 65 लाख कैश, हथियार और विस्फोटक जब्त; पुलिस ने उड़ाए होश

नोज पिन और बिंदी से आलिया ने जीता फैंस का दिल

आलिया ने अपने लुक को सिर्फ साड़ी तक सीमित नहीं रखा। नोज पिन, बड़े झुमके, हाथों में हथफूल और पैरों में भारी पायल ने उनके अंदाज में शाही टच जोड़ दिया। माथे पर छोटी सी बिंदी और खुले बालों में आलिया किसी पुराने दौर की रॉयल हीरोइन जैसी लग रही थीं। वहीं अब फैंस सोशल मीडिया पर उनको तरह तरह के कमेंट्स कर रहे है। 

विंटेज-स्टाइल छतरी में दिखा रॉयल लुक

आलिया के पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा रही उनकी विंटेज-स्टाइल छतरी। मिनिमल मेकअप और एलिगेंट एक्सप्रेशन के साथ जब वो छतरी थामे कैमरे के सामने आईं, तो हर फ्लैश बस उन्हीं पर रुक गया। इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

भारत पवेलियन में भी दिखा आलिया का स्टारडम

रेड कार्पेट पर ग्लैमर बिखेरने के अलावा आलिया भारत पवेलियन भी पहुंचीं, जहां उन्होंने आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलकर 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया। इस दौरान भी उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस देखने लायक था।

ये भी पढ़ें: MP News: हरदा में 9 किमी दूर स्कूल शिफ्टिंग मामले में हाईकोर्ट सख्त, 23 जून को होगी अगली सुनवाई

पहले दिन वेस्टर्न लुक से मचाया था धमाल

कान्स 2026 के पहले दिन आलिया बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आई थीं। उन्होंने लीफी प्रिंट वाली स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका मॉडर्न और क्लासी अवतार देखने को मिला। सटल मेकअप और सिंपल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए।

पिंक गाउन में दिखा ग्लैमरस अवतार

आलिया का दूसरा रेड कार्पेट लुक भी किसी फेयरीटेल से कम नहीं था। स्ट्रैपलेस पेस्टल पिंक गाउन में वो बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। इस खूबसूरत ड्रेस को डिजाइनर तमारा राल्फ ने डिजाइन किया था। हर लुक के साथ आलिया ये साबित कर रही हैं कि अब वो सिर्फ बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि ग्लोबल फैशन आइकॉन बन चुकी हैं। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts