Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अक्षय कुमार ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की मदद, बोले- ये सेवा है, दान नहीं

Follow on Google News
अक्षय कुमार ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की मदद, बोले- ये सेवा है, दान नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और इंसानियत का परिचय देते नजर आए हैं। पर्दे पर दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले अक्षय ने अब असल जिंदगी में भी एक बड़ा कदम उठाया है। पंजाब में आई बाढ़ के बीच उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। अक्षय ने इसे दान नहीं, बल्कि सेवा बताया है।

    अक्षय ने बढ़ाया मदद का हाथ

    दरअसल, पंजाब इस समय अपने इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। लगातार बारिश और बांधों के टूटने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं और कई इलाकों में राहत पहुंचाना भी चुनौती बन गया है। ऐसे मुश्किल वक्त में अक्षय कुमार समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गए है।

    यह मेरा छोटा सा योगदान- अक्षय कुमार

    दान के बारे में अक्षय कुमाल बोले- मैं अपने विचार पर कायम हूं। हां, मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपए दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को दान देने वाला। जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। मेरे लिए यह सेवा है, मेरा एक छोटा सा योगदान है।

    उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रार्थना करते हैं कि पंजाब जल्द ही इस कठिन समय से बाहर निकले और वहां के लोग फिर से सामान्य जीवन जी सकें।

    क्रिकेट और फिल्म जगत के कई सितारे आगे आए

    पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बीच क्रिकेट और फिल्म जगत से मदद की अपील जारी हैं। आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने अपने फैंस से बाढ़ पीड़ितों के लिए दान देने की अपील की है। टीम ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें खिलाड़ी हरप्रीत सिंह बराड़ लोगों से सहायता की अपील कर रहे हैं।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts