Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऐश्वर्या राय की कार को बस ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल, यूजर्स ने जया बच्चन का उड़ाया मजाक…! 

ऐश्वर्या राय की कार को बस ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल, यूजर्स ने जया बच्चन का उड़ाया मजाक…! 
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की कार को एक बस ने टक्कर मार दी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐश्वर्या राय की कार टोयोटा वेलफायर को टक्कर लगने से पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि कार में उस समय ऐश्वर्या राय मौजूद नहीं थी। फिलहाल, इस मामले पर ऐश्वर्या या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बाउंसर और बस ड्राइवर में हुई बहस

दुर्घटना के बाद ऐश्वर्या राय के घर के बाहर मौजूद बाउंसर बाहर आए और बस ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया। इस पर बस ड्राइवर ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाउंसर ने अपनी गलती मानते हुए ड्राइवर से माफी मांग ली, जिसके बाद मामला शांत हो गया और बस वहां से रवाना हो गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बस को ऐश्वर्या राय की कार को टक्कर मारते देखा जा सकता है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने बस ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर जया बच्चन होती, तो उनका रिएक्शन अलग होता। वहीं, कुछ यूजर्स ने बस चालकों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह भी दी। ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में फिर शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना, रामेश्वरम और मदुरई के लिए पहली ट्रेन रवाना
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts