Air India Flight : पक्षी से टकराने के कारण एयर इंडिया की तिरुवनंतपुरम-दिल्ली फ्लाइट रद्द, सभी यात्री सुरक्षित

Follow on Google News
Air India Flight : पक्षी से टकराने के कारण एयर इंडिया की तिरुवनंतपुरम-दिल्ली फ्लाइट रद्द, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली। 22 जून 2025 को एयर इंडिया को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जाने वाली अपनी उड़ान AI2455 को उस समय रद्द करना पड़ा, जब इससे पहले दिल्ली से आई फ्लाइट AI2454 की लैंडिंग के समय पक्षी से टक्कर की आशंका जताई गई। एहतियातन विमान की गहन जांच की जा रही है।

AI2454 की लैंडिंग के बाद सामने आई जानकारी

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से तिरुवनंतपुरम पहुंची फ्लाइट AI2454 की सुरक्षित लैंडिंग के बाद तकनीकी जांच में पक्षी टकराने का संदेह सामने आया। इसके चलते वापसी की फ्लाइट AI2455 को इंजीनियरिंग निरीक्षण के लिए तत्काल रद्द करना पड़ा।

यात्रियों की सुविधा का रखा गया ध्यान

एयर इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा, हम अपने यात्रियों की असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। उड़ान की रद्दीकरण की स्थिति में वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था, रिफंड और फ्री रीबुकिंग जैसे विकल्प यात्रियों को दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है और उन्हें जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने की कोशिशें जारी हैं।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि : एयर इंडिया

एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसी वजह से विमान की गहन जांच की जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी खतरे को टाला जा सके। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त रूप से हर दिन 1,100 से अधिक उड़ानों का संचालन करती हैं और 1.5 लाख से अधिक यात्री इन सेवाओं का उपयोग करते हैं।

भविष्य में उड़ानों की स्थिरता बढ़ाने के प्रयास

एयरलाइन ने कहा कि उन्होंने उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी जांच प्रक्रिया और कड़े नियम लागू किए हैं। इससे न केवल उड़ानों की विश्वसनीयता बढ़ेगी, बल्कि अंतिम समय में रद्दीकरण जैसी असुविधाएं भी कम होंगी।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts