PlayBreaking News

हैदराबाद से फुकेट जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद लौटी, सामने आई ये वजह

DGCA के सख्त निर्देशों के बाद बढ़ी सतर्कता
Follow on Google News
हैदराबाद से फुकेट जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद लौटी, सामने आई ये वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट के लिए रवाना हुई एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX110 टेकऑफ के थोड़ी देर बाद अचानक वापस हैदराबाद लौट आई। फ्लाइट ने सुबह 6:40 बजे उड़ान भरी थी, जबकि इसकी तय समय 6:20 बजे थी। हालांकि, एअर इंडिया ने फ्लाइट की वापसी की वजह अब तक साफ नहीं की है।

    तकनीकी समस्या की आशंका

    हालांकि, एयरलाइंस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि फ्लाइट को किसी तकनीकी दिक्कत के चलते वापस बुलाया गया। बोइंग 737 मैक्स 8 (VT-BWA) विमान पर यह उड़ान संचालित हो रही थी।

    अहमदाबाद हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता

    गुजरात के अहमदाबाद में हाल ही में हुए भीषण विमान हादसे में 262 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने देशभर की सभी उड़ानों को लेकर सुरक्षा जांच के कड़े निर्देश जारी किए हैं। उसी के तहत एयर इंडिया समेत अन्य एयरलाइंस उड़ानों में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

    अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

    फ्लाइट को अपने तय समय अनुसार सुबह 11:45 बजे फुकेट पहुंचना था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इसे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts