Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद Air India का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल उड़ानों में 15% कटौती का किया ऐलान

Follow on Google News
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद Air India का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल उड़ानों में 15% कटौती का किया ऐलान
नई दिल्ली। एअर इंडिया ने 12 जून को अहमदाबाद में हुई फ्लाइट AI171 की दुखद दुर्घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% कटौती का ऐलान किया है। यह निर्णय फिलहाल 20 जून से मिड-जुलाई तक लागू रहेगा। एयरलाइन ने इसे एक "जरूरी और संतुलित कदम" बताया है, जिसका उद्देश्य संचालन में स्थिरता लाना, सुरक्षा को प्राथमिकता देना और यात्रियों की असुविधा को कम करना है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

  • अहमदाबाद हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ी सतर्कता।
  • पिछले 6 दिनों में 83 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
  • मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव, यूरोप और एशिया में नाइट कर्फ्यू और सुरक्षा जांच के चलते उड़ानों पर असर।
  • एयरलाइन के इंजीनियरिंग व पायलट स्टाफ ने भी सुरक्षा को देखते हुए अलर्ट जारी किया।

वाइडबॉडी विमानों पर असर

इस कटौती का सीधा असर बड़े अंतरराष्ट्रीय विमानों (Widebody Aircraft) पर पड़ेगा, खासतौर पर बोइंग 787-8/9 और 777 सीरीज की उड़ानों पर। इससे एअर इंडिया के बेड़े में कुछ विमानों को रिजर्व मोड में रखा जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति से बेहतर तरीके से निपटा जा सके।

DGCA की जांच और कार्रवाई

भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया के विमानों की सुरक्षा की गहन जांच शुरू की है। 33 बोइंग विमानों में से 26 की जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें सेवाओं के लिए उपयुक्त पाया गया है। शेष विमानों की जांच अगले कुछ दिनों में पूरी की जाएगी।

एअर इंडिया ने यात्रियों से मांगी माफी

एअर इंडिया ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया जाएगा, मुफ्त में री-शेड्यूलिंग की सुविधा दी जाएगी, पूर्ण रिफंड का विकल्प भी मौजूद रहेगा। एअर इंडिया ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा, "हम अपने यात्रियों के साथ पूरी ईमानदारी से खड़े हैं और जल्द ही पूरी सेवाएं बहाल करने की उम्मीद करते हैं।"

जल्द जारी होगी नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सूची

टाटा ग्रुप और एअर इंडिया के स्वयंसेवक गुजरात सरकार और सिविल एविएशन मंत्रालय के सहयोग से पीड़ितों के परिवारों की हरसंभव सहायता कर रहे हैं। अस्पतालों में मदद, शवों की पहचान और परिजनों तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता पर है। 20 जून से लागू होने वाले शेड्यूल में कटौती के बाद नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एअर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि, यह निर्णय अस्थायी है और हालात सामान्य होते ही उड़ानें फिर से सुचारू रूप से शुरू की जाएंगी। ये भी पढ़ें- Indigo Flight : दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस IGI लौटी; सभी यात्री सुरक्षित
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts