ताजा खबरराष्ट्रीय

एअर इंडिया फ्लाइट की स्वीडन में इमरजेंसी लैंडिंग, अमेरिका से दिल्ली आ रहा था विमान; 300 यात्री थे सवार

एअर इंडिया की अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी। सूचना मिलने के बाद हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था। ताकि कोई हादसा होने पर उसे नियंत्रित किया जा सके। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

DGCA के मुताबिक, एअर इंडिया के बोइंग 777-300ER के इंजन-2 में तकनीकी खराबी की वजह से ड्रेन मास्ट से फ्यूल लीक हुआ, जिसकी वजह से एक इंजन को बंद करना पड़ा। जिसके चलते विमान को स्वीडन के स्टॉकहोम में सुरक्षित लैंड कराया गया।

लगातार बढ़ रहे इमरजेंसी लैंडिंग के मामले

लगातार फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी या अन्य कारणों के चलते इमरजेंसी लैंडिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते रविवार को ही दुबई से तिरुवनंतपुरम आ रहे एअर इंडिया के एक विमान (आईएक्स540) के नोज व्हील में तकनीकी खराबी आने के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी थी। हालांकि विमान में सवार सभी 156 यात्री सुरक्षित रहे। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर अनुरोध किया था। इसके बाद एयर इंडिया के विमान ने सुबह 5.40 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की।

18 फरवरी को स्पाइसजेट की मुंबई-कांडला फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण टेक ऑफ के बाद वापस इमरजैंसी लैंडिग कराई गई थी। स्पाइसजेट Q400 विमान की उड़ान SG-2903 (मुंबई-कांडला) में टेकऑफ के बाद केबिन प्रेशराइजेशन अलर्ट आया। जिसके बाद पीआईसी ने सतर्कता बरतते हुए विमान को वापस मुंबई लौटाने का फैसला किया।

20 फरवरी को दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया था। सुरक्षा की दृष्टि से फ्लाइट की लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो ने जानकारी दी कि इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 को बम की धमकी मिलके के बाद लखनऊ डायवर्ट किया गया। फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में फ्लाइट में बम की जांच कराई गई थी।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button