Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पठानकोट में वायुसेना के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जांच जारी

Follow on Google News
पठानकोट में वायुसेना के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जांच जारी
पंजाब के पठानकोट जिले में भारतीय वायुसेना के अपाचे हेलिकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की है। यह लैंडिंग जिले के नांगलपुर गांव में की गई। अचानक हुई इस लैंडिंग की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। वायुसेना के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

जैसे ही हेलिकॉप्टर खेतों में उतरा, आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोग हेलिकॉप्टर को नजदीक से देखने के लिए इकट्ठा हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई हो। इससे पहले 27 मई को भी भारतीय सेना के दो हेलिकॉप्टरों ने आपातकालीन लैंडिंग की थी। उस वक्त दोनों हेलिकॉप्टर गांव ढोटिया के खेल स्टेडियम में उतरे थे।

20 मिनट तक रुके थे दोनों हेलिकॉप्टर

27 मई की घटना में दोनों हेलिकॉप्टर करीब डेढ़ मिनट के अंतराल पर अलग-अलग दिशाओं से आए और स्टेडियम में सुरक्षित उतरे। दोनों हेलिकॉप्टर करीब 20 मिनट तक वहीं खड़े रहे, इसके बाद वापस लौट गए। तब भी बड़ी संख्या में ग्रामीण हेलिकॉप्टर देखने के लिए पहुंचे थे।

वायुसेना कर रही जांच

ताजा घटना के बाद वायुसेना की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और हेलिकॉप्टर की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts