Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अहमदाबाद विमान हादसा : बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा विमान, कई डॉक्टर भी हताहत, इमारत पर फंसा दिया फ्लाइट का पिछला हिस्सा

Follow on Google News
अहमदाबाद विमान हादसा : बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा विमान, कई डॉक्टर भी हताहत, इमारत पर फंसा दिया फ्लाइट का पिछला हिस्सा
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक भीषण विमान हादसा हुआ। एअर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के महज 5 मिनट बाद क्रैश हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर (2 पायलट सहित) शामिल थे। हादसा बीजे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल पर हुआ, जिससे वहां भी आग लग गई और हॉस्टल में मौजूद कई लोग हताहत हो गए हैं।

हॉस्टल की इमारत में लगी भीषण आग, विमान का पिछला हिस्सा फंसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज धमाके के साथ विमान हॉस्टल की इमारत से टकराया और फिर आग लग गई। विमान का पिछला हिस्सा (टेल सेक्शन) इमारत पर फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। चारों ओर धुएं का घना गुबार फैल गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं।

इमारत में मौजूद कई लोग घायल

बीजे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल की इमारत पर विमान के गिरने से वहां भी भारी नुकसान हुआ है। हॉस्टल में उस समय सैकड़ों डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें सिविल अस्पताल और निजी नर्सिंग होम्स में भर्ती कराया गया है।

कैप्टन सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे विमान

जानकारी के अनुसार, इस विमान को कैप्टन सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर मौजूद थे। कैप्टन सभरवाल को 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था और वे बेहद अनुभवी माने जाते थे। हादसे के तुरंत पहले उन्होंने ATC को ‘मेडे कॉल’ दी थी, लेकिन इसके कुछ सेकंड बाद संपर्क टूट गया।

विमान में सवार थे विभिन्न देशों के नागरिक

एअर इंडिया की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, फ्लाइट AI-171 में यात्रियों का विवरण इस प्रकार था।
  • 169 भारतीय नागरिक
  • 53 ब्रिटिश नागरिक
  • 1 कनाडाई नागरिक
  • 7 पुर्तगाल के नागरिक
  • इनमें कई यात्री लंदन में अपने परिजनों से मिलने और कुछ बिजनेस ट्रिप पर जा रहे थे।

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (VT-ANB) विमान था हादसे का शिकार

दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (VT-ANB) था, जो दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से लंदन के लिए टेकऑफ कर रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद ही तकनीकी समस्या की आशंका जताई गई थी, जिसके चलते कैप्टन ने ‘मेडे’ कॉल दी, लेकिन कोई रेस्पॉन्स नहीं मिल सका और विमान घनी आबादी वाले क्षेत्र में गिर गया।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts