Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अहमदाबाद विमान हादसे में मौत का आंकड़ा 275 तक पहुंचा, 100 ताबूतों का ऑर्डर; DNA सैंपलिंग से शवों की शिनाख्त जारी

Follow on Google News
अहमदाबाद विमान हादसे में मौत का आंकड़ा 275 तक पहुंचा, 100 ताबूतों का ऑर्डर; DNA सैंपलिंग से शवों की शिनाख्त जारी
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 275 हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों के शवों को रखने के लिए 100 ताबूतों का ऑर्डर दिया गया है। वडोदरा के एक कारोबारी ने बताया कि एयर इंडिया के मैनेजर ने फोन कर ताबूतों का ऑर्डर दिया।

अब तक 248 शवों की DNA जांच, सिर्फ 6 की हुई पहचान

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डिप्टी सिविल सुपरिटेंडेंट रजनीश पटेल ने बताया कि अब तक 248 शवों के DNA सैंपल का क्रॉस वेरिफिकेशन किया गया है। इनमें से सिर्फ 6 शवों की पहचान हो सकी है। इनमें पूर्णिमाबेन पटेल का शव उनके परिवार को सौंपा जा चुका है। बाकी शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल अस्पताल में 8 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे की जांच के लिए बनी विशेष कमेटी

सिविल एविएशन मंत्री के राममोहन नायडू ने बताया कि हादसे की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में विशेष कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मंत्री ने यह भी कहा कि हादसे के पहले दिन से ही जांच शुरू कर दी गई थी।

मलबे में मिला एयर होस्टेस का शव होने का संदेह

बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से जब मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान के पिछले हिस्से (टेल) में फंसा एक शव मिला। संदेह है कि यह शव विमान में सवार एयर होस्टेस का हो सकता है। इस शव का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है।

पायलट का आखिरी संदेश आया सामने

इस बीच पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से किया गया आखिरी संवाद भी सामने आया है। महज 4-5 सेकंड के इस संदेश में सुमित कहते सुने गए- "Mayday, Mayday, Mayday...” थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।" यह संदेश हादसे की गंभीरता और पायलट की उस आखिरी कोशिश को दिखाता है, जब वे विमान को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

270 से ज्यादा शवों का हो चुका पोस्टमार्टम

दिव्य भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक सिविल अस्पताल में 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है। इसके अलावा 230 लोगों के DNA सैंपल लिए जा चुके हैं। कुल 8 शवों की शिनाख्त अब तक हो पाई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts