Ahaan Panday :सैयारा रिलीज के बाद अहान पांडे ने करवाई दर्दभरी सर्जरी, रिकवरी में भी काफी समय लगा

बॉलीवुड अभिनेता अहान पांडे ने फिल्म सैयारा से डेब्यू किया था, जो ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। अब अहान अली अब्बास जफर की अनटाइटल्ड एक्शन-रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस शरवरी वाघ के अपोजिट रोल में होंगे। अपने आगामी रोल के लिए अहान फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं।
सैयारा के बाद हुई दर्दभरी सर्जरी
हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अहान पांडे ने बताया कि सैयारा की रिलीज के बाद उन्होंने एक बड़ी सर्जरी करवाई। अहान ने कहा कि ये बहुत दर्दभरी सर्जरी में से एक थी। रिकवरी में भी काफी समय लगा।
कंधे की इंजरी और ट्रेनिंग में मुश्किल
अहान ने बताया कि कुछ साल पहले एक स्नोमोबाइल एक्सीडेंट के कारण उनके कंधे में सब्लक्सेशन हो गया था। इस वजह से एक्शन फिल्म की ट्रेनिंग और फिटनेस गोल्स हासिल करना मुश्किल हो रहा था। डॉक्टर्स ने चेतावनी दी थी कि सर्जरी के बाद उनके शरीर की स्थिति जीरो पर चली जाएगी और वांछित फिजिक बनाना चुनौतीपूर्ण होगा।
ड्रास्टिक ट्रांसफॉर्मेशन का अनुभव
अहान ने कहा कि मैं उन एक्टर्स से मोटिवेटेड फील करता हूं जिन्होंने ड्रास्टिक ट्रांसफॉर्मेशन किया, लेकिन मेरे लिए ये अलग था। मुझे इंजरी के कारण मूव नहीं कर पा रहा था, लिफ्ट नहीं कर पा रहा था। उनकी मेहनत और समर्पण से वह अपने अपकमिंग रोल के लिए फिटनेस हासिल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Dhurandhar Trailer : इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी, क्या कल रिलीज होगा धुरंधर-2 का ट्रेलर, मेकर्स ने दी सफाई
सैयारा की सफलता
सैयारा में अहान ने अनीत पड्डा के अपोजिट रोल किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 329 करोड़ की कमाई की थी।











