Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dhurandhar Trailer :इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी, क्या कल रिलीज होगा धुरंधर-2 का ट्रेलर, मेकर्स ने दी सफाई

फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा क्लैश यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। ऐसे में दोनों बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है
इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी, क्या कल रिलीज होगा धुरंधर-2 का ट्रेलर, मेकर्स ने दी सफाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। सुर्खियों में रही रणवीर सिंह की मशहूर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का दर्शक पिछले कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म की रिलीज अब ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए फैंस ट्रेलर आने का भी इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म का ट्रेलर होली के मौके पर 3 मार्च को रिलीज किया जा सकता है। लेकिन इस इस खबर को लेकर सच्चाई सामने आ गई है।

    3 मार्च को ट्रेलर रिलीज होने की खबर गलत

    सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर मंगलवार 3 मार्च 2026 को रिलीज होगा। लेकिन यह दावा सही नहीं है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। ऐसे में रणवीर के फैंस को सलाह है कि सोशल मीडिया पर दिखाई गई अफवाहों पर ध्यान न दें। 

    यह भी पढ़ें: फोटोशूट की जरूरत खत्म! घर बैठे बनाएं ट्रेंडिंग होली AI फोटो

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने खारिज की खबर

    प्रसिद्ध ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर इस अफवाह को खारिज किया है। उन्होंने लिखा कि कई जगह यह खबर चल रही है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज होगा, लेकिन तरुण के अनुसार यह पूरी तरह गलत है। और होली के मौके पर इसका ट्रेलर रिलीज नहीं होगा।

    मेकर्स ने नहीं किया ऑफिशियल ऐलान

    तरण आदर्श के मुताबिक, उन्होंने जियो स्टूडियोज से बातचीत की, जहां से क्लियर सिग्नल मिले हैं कि ट्रेलर की रिलीज को लेकर अभी कोई ऑफिशियल डेट कंफर्म नहीं हुई है। जब भी ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार होगा, मेकर्स इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। तब तक दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

    19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म

    फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा क्लैश यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। ऐसे में दोनों बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है, जिस पर फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों की खास नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि कयास ये भी कि दोनों ही मूवी के स्टार का दर्शकों के बीच खास इंट्रेस्ट है और अपने फेवरेट सुपरस्टाटर के लिए रिलीज के पहले दिन बड़ी संख्या में फैंस थिएटर्स में फर्स्ट-डे फर्स्ट शो की बुकिंग कर सकते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts