PlayBreaking News

शुभेंदु अधिकारी के PA के बाद अब रत्ना देबनाथ बनी निशाना?RG कर पीड़िता के घर के पास विस्फोट, 5 BJP कार्यकर्ता घायल

हमले के बाद बीजेपी नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर सीधे आरोप लगाए। पार्टी का कहना है कि राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए हिंसा का सहारा लिया जा रहा है।
Follow on Google News
RG कर पीड़िता के घर के पास विस्फोट, 5 BJP कार्यकर्ता घायल
Image Courtesy : X

उत्तर 24 परगना। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में बुधवार देर रात हुए बम धमाके ने इलाके में सनसनी फैला दी। इस हमले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना ऐसे समय हुई जब कुछ घंटे पहले ही भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई थी। लगातार हुई इन घटनाओं ने राज्य की राजनीति को फिर गर्म कर दिया है।

बाल- बाल बची रत्ना देबनाथ

पुलिस के मुताबिक यह धमाका पानीहाटी के वार्ड नंबर-2 स्थित दत्ता रोड पर सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन के नजदीक हुआ। जिस इलाके में हमला हुआ, वह हाल ही में निर्वाचित बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ के घर के पास बताया जा रहा है। रत्ना देबनाथ वही चेहरा हैं जिन्हें आरजी कर अस्पताल रेप पीड़िता की मां के रूप में पहचान मिली थी और हालिया चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: TCS केस : 25 दिन तक पुलिस को चकमा देती रही निदा खान, चार रिश्तेदारों संग फ्लैट में छिपी मिली आरोपी

बाइक सवार बदमाशों ने फेंके देसी बम

स्थानीय लोगों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता इलाके में लोगों से बातचीत कर रहे थे और चुनाव बाद की स्थिति को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक देसी बम फेंकने शुरू कर दिए। धमाकों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर तुरंत मौके से फरार हो गए।

घटना में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों को हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में विभागों का बंटवारा: निशांत कुमार को मिला स्वास्थ्य विभाग, विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी

BJP ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

हमले के बाद बीजेपी नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर सीधे आरोप लगाए। पार्टी का कहना है कि राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि हमलावरों को सत्तारूढ़ दल का संरक्षण प्राप्त है। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि बीजेपी बिना सबूत राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।

Breaking News

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts